मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2026 आईटीआई में एसआईआर पर इंटरएक्टिव सत्र,

युवाओं को मिला आधुनिक निर्वाचन तकनीक का ज्ञान

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2026 के तहत डिजिटल निर्वाचन प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने और युवाओं को उन्नत चुनावी प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी, स्वीप प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी एवं जिला स्वीप समन्वयक के निर्देशन में जिले के औद्योगिक शिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एसआईआर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम का संचालन स्वीप टीम द्वारा वरिष्ठ व्याख्याता गोविंद गर्ग, सहायक प्रोफेसर रोशनी भूतड़ा एवं वरिष्ठ अनुदेशक मांगीलाल सोनी के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में किया गया।
  • टीम ने अत्यंत सुसंगठित, व्यवहारिक एवं तकनीक-आधारित प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रणाली से जुड़ी गहन एवं अद्यतित जानकारी प्रदान की।
  • कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं अद्यतन की डिजिटल प्रक्रियाओं से परिचित कराना था।
WAf𝕏TGin🖨

 

जैसलमेर, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2026 के तहत डिजिटल निर्वाचन प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने और युवाओं को उन्नत चुनावी प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी, स्वीप प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी एवं जिला स्वीप समन्वयक के निर्देशन में जिले के औद्योगिक शिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एसआईआर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन स्वीप टीम द्वारा वरिष्ठ व्याख्याता गोविंद गर्ग, सहायक प्रोफेसर रोशनी भूतड़ा एवं वरिष्ठ अनुदेशक मांगीलाल सोनी के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में किया गया। टीम ने अत्यंत सुसंगठित, व्यवहारिक एवं तकनीक-आधारित प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रणाली से जुड़ी गहन एवं अद्यतित जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं अद्यतन की डिजिटल प्रक्रियाओं से परिचित कराना था। सत्र के दौरान एसआईआर पोर्टल की एंड-टू-एंड प्रोसेसिंग पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें Form -6 (नया नाम जोड़ना), Form -7 (नाम हटाना), Form -8 (संशोधन एवं स्थानांतरण), प्रपत्रों की ऑनलाइन फाइलिंग एवं ट्रैकिंग प्रणाली, डिजिटल आयु प्रमाणीकरण मॉड्यूल, QR आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम, EPIC अपडेट मॉड्यूल, इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट मैनेजमेंट सिस्टम जैसी प्रक्रियाओं का लाइव तकनीकी प्रदर्शन किया गया। इससे विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रबंधन की वास्तविक डिजिटल कार्यप्रणाली की व्यवहारिक समझ प्राप्त हुई।

स्वीप टीम ने बताया कि आधुनिक एसआईआर प्रणाली का प्रभावी उपयोग किस प्रकार ग्राउंड-लेवल निर्वाचन प्रबंधन, डेटा शुद्धता, डुप्लीकेसी नियंत्रण एवं मतदाता सूची के वैज्ञानिक अद्यतन को अत्यंत मजबूत बनाता है। विद्यार्थियों को डिजिटल वेरिफिकेशन प्रोटोकॉल, डेटा एनालिटिकल चेक्स, तथा रियल-टाइम त्रुटि सुधार प्रणाली के बारे में भी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का मुख्य फोकस युवाओं को डिजिटल निर्वाचन तंत्र से जोड़ना, उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना तथा भविष्य के जिम्मेदार, जागरूक और डिजिटल-फ्रेंडली मतदाता के रूप में तैयार करना रहा। इस अवसर पर आईटीआई संस्थान के मनमोहन चौहान, सुरेन्द्र कुमार, मकबूल अली, विक्रम, विकास दवे, मनोहर, कैलाश चन्द्र एवं जब्बर सिंह सहित अन्य कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

---000---