मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

नेत्रदान कर,अपना नाम सार्थक कर गई प्रकाश रानी

मुख्य बिंदु
  • रिको चंबल इंडस्ट्रियल एरिया निवासी माता जी प्रकाश रानी गुप्ता का शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया।
  • ईश्वर में आस्था रखने वाली, विनम्र स्वभाव और सेवाभावी प्रकाश रानी प्रारंभ से ही धर्म-कर्म में विश्वास रखती थी ।
  • उनके यही संस्कार, उनके तीनों बेटे सुधीर,सुनील,अनिल और बेटी रानी में भी दिखते हैं ।
  • माताजी की देहांत होते ही तीनों बेटों ने, परिवार के सभी सदस्यों से सहमति कर माताजी के नेत्रदान करने का निश्चय किया ।
  • बेटे सुनील मित्तल और दामाद डॉ जगदीश अग्रवाल, ने तुरंत ही शाइन इंडिया फाउंडेशन को संपर्क कर नेत्रदान का पुनीत कार्य निवास स्थान पर संपन्न कराया।
  • प्रकाश रानी जी का नेत्रदान अन्य लोगों को भी प्रेरणा देगा, परिवार के सदस्यों ने उनके नाम के अनुरूप, अंत समय में भी नेत्रदान का कार्य कर उनका मनुष्य जन्म सार्थक किया ।
WAf𝕏TGin🖨
नेत्रदान कर,अपना नाम सार्थक कर गई प्रकाश रानी

रिको चंबल इंडस्ट्रियल एरिया निवासी माता जी प्रकाश रानी गुप्ता का शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। ईश्वर में आस्था रखने वाली, विनम्र स्वभाव और सेवाभावी प्रकाश रानी प्रारंभ से ही धर्म-कर्म में विश्वास रखती थी । उनके यही संस्कार, उनके तीनों बेटे सुधीर,सुनील,अनिल और बेटी रानी में भी दिखते हैं ।

माताजी की देहांत होते ही तीनों बेटों ने, परिवार के सभी सदस्यों से सहमति कर माताजी के नेत्रदान करने का निश्चय किया । बेटे सुनील मित्तल और दामाद डॉ जगदीश अग्रवाल, ने तुरंत ही शाइन इंडिया फाउंडेशन को संपर्क कर नेत्रदान का पुनीत कार्य निवास स्थान पर संपन्न कराया।

प्रकाश रानी जी का नेत्रदान अन्य लोगों को भी प्रेरणा देगा, परिवार के सदस्यों ने उनके नाम के अनुरूप, अंत समय में भी नेत्रदान का कार्य कर उनका मनुष्य जन्म सार्थक किया ।