मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है हड्डी टूटने का खतरा

वायु प्रदूषण के बढ़ने से शरीर में खनिज की मात्रा कम होने के कारण हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है। एक प्रमुख अध्ययन में यह दावा किया गया है।

WAf𝕏TGin✉🖨

न्यूयॉर्क वायु प्रदूषण के बढ़ने से शरीर में खनिज की मात्रा कम होने के कारण हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है।

एक प्रमुख अध्ययन में यह दावा किया गया है।‘‘द लैनसेट प्लैनेटरी हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पहली बार अस्पताल में उन समुदायों के लोगों के हड्डियां टूटने के मामलों के बारे में जानकारी दी गई है, जहां पार्टिक्यूलेट मैटर उच्च स्तर पर हैं, जो कि वायु प्रदूषण का उच्च घटक है।

शोधकर्ता ने कहा कि कम आय वाले समुदायों में हड्डियां टूटने का खतरा सबसे अधिक है।

अमेरिका में ‘‘कोलंबिया विविद्यालय’ के ‘‘मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ की एंडिया बेक्केरली ने कहा, हमारे अध्ययन में पाया गए स्वच्छ वायु के कई लाभों में, हड्डियों की मजबूती एवं उन्हें टूटने से बचाना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि दशकों से किए जा रहे अध्ययनों में पाया गया है कि हृदय और श्वास रोग से लेकर कैंसर और खराब अनुभूतियों सहित कई मामलों में वायु प्रदूषण स्वास्य के लिए खतरा है और अब यह ‘‘ऑस्टियोपोरोसिस’ (हड्डियों संबंधी रोग) का भी मुख्य कारण बनकर उभर रहा है।