मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

मुख्यमंत्री की और से कोटा के स्वतंत्रता सेनानी खाण्डेकर का सम्मान

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कोटा

मुख्य बिंदु
  • स्वंतन्त्रता आंदोलन के अगस्त क्रांति सप्ताह मनाये जा रहे साप्ताहिक कार्ययक्र के तहत जिले के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी श्री आनन्द लक्ष्मण खांडेकर का आज उनके आवास पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की ओर से शॉल ओढाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
  • उनके निवास पर जाकर उपखण्ड अधिकारी कोटा मोहनलाल प्रतिहार द्वारा शॉल ओढाकर व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
  • राष्टपिता महात्मा गांधीजी के 150 वीं जयंती समारोह के तहत मनाये जा रहे अगस्त क्राति सप्ताह में मंख्यमंत्री द्वारा स्वतत्रंता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रगट कर उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए बधाई पत्र भी प्रेषित किया है।
  • स्वतंत्रता सेनानी श्री खांडेकर ने सरकार द्वारा मनाये जा रहे अगस्त क्राति सप्ताह की प्रशंसा करते हुए सम्मान करने पर ध्यनवाद ज्ञापित किया।
  • उल्लेखनीय है कि श्री खाण्डेकर ने गोवा मुक्ति संग्राम में भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • खाण्डेकर ने लंबे समय तक पत्रकारिता की और वे समाजसेवा से निरन्तर जुड़े हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
मुख्यमंत्री की और से कोटा के स्वतंत्रता सेनानी  खाण्डेकर का सम्मान

स्वंतन्त्रता आंदोलन के अगस्त क्रांति सप्ताह मनाये जा रहे साप्ताहिक कार्ययक्र के तहत जिले के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी श्री आनन्द लक्ष्मण खांडेकर का आज उनके आवास पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की ओर से शॉल ओढाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

उनके निवास पर जाकर उपखण्ड अधिकारी कोटा मोहनलाल प्रतिहार द्वारा शॉल ओढाकर व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

राष्टपिता महात्मा गांधीजी के 150 वीं जयंती समारोह के तहत मनाये जा रहे अगस्त क्राति सप्ताह में मंख्यमंत्री द्वारा स्वतत्रंता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रगट कर उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए बधाई पत्र भी प्रेषित किया है। स्वतंत्रता सेनानी श्री खांडेकर ने सरकार द्वारा मनाये जा रहे अगस्त क्राति सप्ताह की प्रशंसा करते हुए सम्मान करने पर ध्यनवाद ज्ञापित किया।

उल्लेखनीय है कि श्री खाण्डेकर ने गोवा मुक्ति संग्राम में भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खाण्डेकर ने लंबे समय तक पत्रकारिता की और वे समाजसेवा से निरन्तर जुड़े हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से वे आजकल निज आवास पर ही रहते हैं।