मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

35 साल से राजस्थान की सेहत का सच बताते आए हैं, अब उदयपुर में भी

डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने श्याम बायोटेक के सहयोग से शुरू की एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब

डॉ. बी.

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर,सेहत ठीक लग रही है...
  • लेकिन क्या आपको अपनी सेहत का सच पता है?
  • इसी सोच और ‘सच की लैब’ के संदेश के साथ, पिछले 35 वर्षों से राजस्थान में जांच सेवाएँ प्रदान कर रही डॉ.
  • लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने अब उदयपुर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।
  • हजारेश्वर कॉलानी, मधुबन में मंगलवार को लैब का उद्घाटन डॉ.
  • लाल गुप्ता, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
35 साल से राजस्थान की सेहत का सच बताते आए हैं, अब उदयपुर में भी
1 / 2

उदयपुर,सेहत ठीक लग रही है... लेकिन क्या आपको अपनी सेहत का सच पता है? इसी सोच और ‘सच की लैब’ के संदेश के साथ, पिछले 35 वर्षों से राजस्थान में जांच सेवाएँ प्रदान कर रही डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने अब उदयपुर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।

हजारेश्वर कॉलानी, मधुबन में मंगलवार को लैब का उद्घाटन डॉ. बी. लाल गुप्ता, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री तथा डॉ. आनंद गुप्ता, अध्यक्ष, राजस्थान राज्य आईएमए मुख्य अतिथि एवं डॉ. अशोक आदित्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उदयपुर तथा डॉ. ओ.पी. रायपुरिया, संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य विशिष्ट अतिथि ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर डॉ. बी. लाल गुप्ता ने कहा कि उदयपुर में लंबे समय से जांच सेवाएँ प्रदान कर रही श्याम बायोटेक के सहयोग से नई एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के माध्यम से उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी से जुड़ी व्यापक जांच सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

‘सच की लैब’ डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें सेहत को लेकर अनुमान लगाने के बजाय सही जांच के माध्यम से उसकी वास्तविक स्थिति जानने पर जोर दिया गया है- क्योंकि जब बात सेहत की हो, तो ‘लगता है’ से ज्यादा जरूरी है ‘पता है’।

डॉ. बी. लाल गुप्ता ने कहा कि 35 वर्षों से हमारा प्रयास राजस्थान के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जांच सेवाएँ पहुँचाना रहा है। ‘सच की लैब’ इसी सोच को आगे बढ़ाता है- सेहत केवल ठीक लगनी नहीं चाहिए, उसका सच पता होना चाहिए। श्याम बायोटेक के साथ उदयपुर में यह शुरुआत उसी भरोसे को और अधिक लोगों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री और श्याम बायोटेक का यह सहयोग 35 वर्षों की जांच विशेषज्ञता और उदयपुर में वर्षों से स्थापित स्थानीय विश्वास को एक साथ लाता है। दोनों संस्थानों का उद्देश्य सटीक जांच, गुणवत्ता और समयबद्ध सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

वर्ष 1991 में शुरू हुई डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की यात्रा में उदयपुर का यह विस्तार एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से संस्थान गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय जांच सेवाओं को राजस्थान के अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहा है।