जयपुर/अजमेर। अजमेर के विकास पर विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सर्किट हाउस में नगर निगम की बैठक ली। बैठक में नव निर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा और नगर निगम आयुक्त गौरव बुढानिया सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विधानसभाध्यक्ष ने नगर निगम की महापौर अनामिका शर्मा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। अपसी समन्वय एंव भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में राते हुए काम हों। सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे। शहर की रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों को एकजुट होकर समन्वित प्रयास करने होंगे।
विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में लिए गए निर्णयों की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित अजमेर के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।
_*विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों की समीक्षा*_बैठक में आनासागर झील के पास में लेजर शो, एरिएटर्स एवं वाटर स्पोट्र्स विकसित करने के संबंध में भी चर्चा हुई।
सरक्यूलर रोड के डिवाइडर पर लगी हेरिटेज लाइटों को दुरुस्त करने तथा आवश्यकता होने पर नई लाइट लगाने के निर्देश दिए गए।
क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत एवं नवीनीकरण भी कराया जाएगा।विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने जयपुर रोड पर करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रवेश द्वार एवं अम्बेडकर सर्किल तक सौन्दर्यीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गांधी भवन पुस्तकालय के निर्माण कार्य की प्रगति, पटेल स्टेडियम में करीब 2.98 करोड़ रुपये के उन्नयन कार्यों तथा नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रगति पर भी चर्चा हुई।बजरंगगढ़ के पास केसरबाग पुलिया के टेंडर हो चुके हैं।
इसका कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। वरुण सागर में प्रस्तावित झूलेलाल मूर्ति के प्लेटफॉर्म का कार्य पूर्ण करने को कहा गया।वार्ड 67 में सावित्री कॉलेज से विजयलक्ष्मी पार्क तक नाले के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
स्मार्ट सिटी के तहत रीजनल चौपाटी, बर्ड पार्क एवं पाथ-वे पर लगाई गई लाइटों को नगर निगम को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। शहर में प्रस्तावित पेचवर्क कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
रामप्रसाद घाट पर मलबा नहीं डालने, वहां स्नान पर प्रभावी रोक लगाने तथा सुरक्षा एवं निगरानी के लिए राउंड-द-क्लॉक होमगार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए।_*सफाई एवं कचरा प्रबंधन के लिए बनेगा रोडमैप*_विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड का यूनीक सफाई प्लान तैयार किया जाए।
महापौर इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें तथा पार्षद, जमादार और सफाईकर्मी आपसी समन्वय से कार्य करें। शहर में तीन स्थानों पर कचरा ट्रांसफर सेंटर विकसित किए जाएंगे।
होटल एवं गेस्ट हाउस का सर्वे कराने तथा बस स्टैंड एवं चौपाटी सहित प्रमुख स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए। नगर निगम द्वारा शीघ्र ही वेंडिंग एवं नॉन-वेंडिंग जोन निर्धारित किए जाएंगे।
इसके बाद ठेले एवं केबिन निर्धारित स्थानों पर ही संचालित होंगे।
स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों के विरुद्ध भी अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।_*जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर*_उन्होंने शहर के प्रमुख नालों की सफाई एवं निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
करीब 150 करोड़ रुपये के ड्रेनेज प्लान पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एस्केप चौनल में पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने को कहा गया।
देवनानी ने आनासागर में नालों का पानी गिरने से रोकने के लिए सीवरेज एवं ड्रेनेज डायवर्जन से संबंधित करीब 22 करोड़ रुपये के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
आनासागर चुलिस चौकी से चामुंडा तिराहे तक नालियों एवं नालों की सफाई, बोराज तिराहा एवं टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर जलभराव का स्थायी समाधान तथा वरुण सागर रोड, भागचंद सोनी नगर के सामने जल निकासी व्यवस्था सुधारने को कहा गया।नागफणी तिराहा एवं वैशाली नगर बधिर स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर सीवरेज चौंबर की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए गए, ताकि गंदा पानी सड़क पर नहीं भरे।*पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था में सुधार जरूरी*देवनानी ने कहा कि शहर में पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।
अजमेर विकास प्राधिकरण से नगर निगम में स्थानांतरित कॉलोनियों के आवासीय पट्टों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।*निगम क्षेत्र में नई जुड़ी कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग*वरुण सागर रोड परिसीमन के बाद नगर निगम क्षेत्र में शामिल काजीपुरा, रावत नगर, पीपली चौक, न्यू गोटा कॉलोनी, कृष्णा विहार एवं वरुण सागर रोड की कॉलोनियों में सफाई कर्मचारियों एवं ट्रिपर व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया।
शहर में आवारा कुत्तों एवं बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई तथा मुख्य मार्गों से गोवंश हटाने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था करने को कहा गया।*सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने के निर्देश*बैठक में सार्वजनिक शौचालयों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का सर्वे कर आवश्यक मरम्मत कराने को कहा गया। टूटे नल, हैंडवॉश, पानी की उपलब्धता एवं जर्जर भवनों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।
मुंदड़ी मोहल्ला पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।बैठक में महापौर अनामिका शर्मा ने शहर की मूलभूत एवं नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व्यवस्था सहित आमजन से सीधे जुड़े कार्यों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।
नगर निगम में शामिल हुई नई कॉलोनियों में ऑटो ट्रिपर की नियमित व्यवस्था एवं सफाई कार्य प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों एवं पिंक टॉयलेट्स की नियमित सफाई और रख-रखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
महापौर ने निर्देश दिए कि शहर में स्थित सभी सार्वजनिक एवं पिंक टॉयलेट साफ-सुथरे, सुव्यवस्थित और उपयोग योग्य स्थिति में रहें। संबंधित अधिकारियों द्वारा इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
