मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी  हिमाचल प्रदेश पंजाब व हरियाणा के दौरे पर*

मुख्य बिंदु
  • देवनानी सीपीए इंडिया रीजन, जोन-द्वितीय सम्मेलन में करेंगे सहभागिता, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपालों से करेंगे शिष्टाचार भेंट* *देवनानी कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केन्द्र जायेंगे* जयपुर, 08 जून।
  • राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को जयपुर से चंडीगढ़ रवाना हुए।
  • देवनानी इन प्रदेशों के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा अनेक महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे।
  • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पीकर देवनानी चंडीगढ़ प्रवास के दौरान मंगलवार 9 जून को प्रातः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
  • इसके पश्चात वे आईटी पार्क स्थित द ललित होटल में आयोजित कॉमन वेल्थ पलियामेंट एसोसियशन (सीपीए) इंडिया रीजन, जोन-द्वितीय सम्मेलन में भाग लेंगे ।
  • सम्मेलन उपरांत स्पीकर देवनानी बुधवार 10 जून को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे।
WAf𝕏TGin🖨
राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी  हिमाचल प्रदेश पंजाब व हरियाणा के दौरे पर*

देवनानी सीपीए इंडिया रीजन, जोन-द्वितीय सम्मेलन में करेंगे सहभागिता, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपालों से करेंगे शिष्टाचार भेंट* *देवनानी कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केन्द्र जायेंगे* जयपुर, 08 जून।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को जयपुर से चंडीगढ़ रवाना हुए। देवनानी इन प्रदेशों के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा अनेक महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पीकर देवनानी चंडीगढ़ प्रवास के दौरान मंगलवार 9 जून को प्रातः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके पश्चात वे आईटी पार्क स्थित द ललित होटल में आयोजित कॉमन वेल्थ पलियामेंट एसोसियशन (सीपीए) इंडिया रीजन, जोन-द्वितीय सम्मेलन में भाग लेंगे ।

सम्मेलन उपरांत स्पीकर देवनानी बुधवार 10 जून को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। शिमला प्रवास के दौरान वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट करेंगे। साथ ही जाखू मंदिर, मॉल रोड, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (वायसराय लॉज), आर्मी म्यूजियम तथा कुफरी सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे।

इसके बाद विधानसभाध्यक्ष देवनानी हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे ब्रह्म सरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केन्द्र, भद्रकाली मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर, कृष्ण संग्रहालय तथा पैनोरमा एवं साइंस सेंटर सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का अवलोकन करेंगे। स्पीकर देवनानी 11 जून को शाम जयपुर लोटेंगे।