मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने यमुनोत्री के किए दर्शन

जी एन भट्ट 

जी एन भट्ट

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान बुधवार को पवित्र यमुनोत्री धाम पहुंच कर पूजा-अर्चना की तथा देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
  • देवनानी बुधवार को साथ गंगोत्री पहुंचे।
  • वे गुरुवार को गंगोत्री के दर्शन करेंगे।
  • देवनानी ने मां यमुना के पावन धाम में विधिवत दर्शन कर देश एवं राजस्थान की उन्नति, जनकल्याण तथा सर्वजन मंगल की प्रार्थना की।
  • उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यमुना आस्था, आध्यात्मिक चेतना और जीवनदायिनी शक्ति की प्रतीक हैं।
  • देवनानी ने कहा कि चारधाम क्षेत्र की आध्यात्मिक ऊर्जा प्रत्येक श्रद्धालु को आत्मिक शांति एवं नई प्रेरणा प्रदान करती है।
WAf𝕏TGin🖨
राजस्थान विधानसभाध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने यमुनोत्री के किए दर्शन

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान बुधवार को पवित्र यमुनोत्री धाम पहुंच कर पूजा-अर्चना की तथा देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। देवनानी बुधवार को साथ गंगोत्री पहुंचे। वे गुरुवार को गंगोत्री के दर्शन करेंगे।

देवनानी ने मां यमुना के पावन धाम में विधिवत दर्शन कर देश एवं राजस्थान की उन्नति, जनकल्याण तथा सर्वजन मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यमुना आस्था, आध्यात्मिक चेतना और जीवनदायिनी शक्ति की प्रतीक हैं।

देवनानी ने कहा कि चारधाम क्षेत्र की आध्यात्मिक ऊर्जा प्रत्येक श्रद्धालु को आत्मिक शांति एवं नई प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि देवभूमि भारत की सनातन परंपराओं का जीवंत केंद्र है।

इस अवसर पर देवनानी ने देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की तथा प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उल्लेखनीय है कि देवनानी इन दिनों उत्तराखंड के पांच दिवसीय प्रवास पर हैं।