मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सांसद गरासिया ने की लोकसभा अध्यक्ष से आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर चर्चा

मुख्य बिंदु
  • राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद भवन स्थित उनके चेम्बर में शिष्टाचार मुलाकात की।
  • मुलाकात के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
  • श्री गरासिया ने विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
  • लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने इन विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
  • उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु सदैव सहयोग करने की बात कही।
  • यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा जनकल्याण एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति दोनों जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
WAf𝕏TGin🖨
सांसद गरासिया ने की लोकसभा अध्यक्ष से आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर चर्चा

उदयपुर। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद भवन स्थित उनके चेम्बर में शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। श्री गरासिया ने विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने इन विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु सदैव सहयोग करने की बात कही।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा जनकल्याण एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति दोनों जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।