मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन के अध्यक्ष संतोष कुमार रूंगटा और अन्य दृष्टि दिव्यांगों का जयपुर में आज होगा सम्मान  

मुख्य बिंदु
  • नीति गोपेन्द्र भट्ट नई दिल्ली।
  • सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली के सीनियर एडवोकेट संतोष कुमार रूंगटा के वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गुरुवार को जयपुर के पिंक सिटी प्रैस क्लब में उनका सम्मान किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि पिछले चालीस साल से अब तक वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन की अध्यक्षता यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों के हाथ में रही है।
  • पहली बार भारत के संतोष कुमार रूंगटा, इस संस्था के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं जो राजस्थान के झुंझुनू जिले के मूल निवासी हैं ।
  • राजस्थान नेत्रहीन सेवा संघ के महासचिव जयराम मीणा ने बताया कि सम्मान समारोह में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा डाॅ.
  • प्रेम चंद बैरवा के अलावा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत,प्रगतिशील मंच संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक जीतराम चौधरी तथा भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई सहित कई गणमान्य समाज सेवी शिरकत करेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨
वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन के अध्यक्ष संतोष कुमार रूंगटा और अन्य दृष्टि दिव्यांगों का जयपुर में आज होगा सम्मान  

नीति गोपेन्द्र भट्ट नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली के सीनियर एडवोकेट संतोष कुमार रूंगटा के वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गुरुवार को जयपुर के पिंक सिटी प्रैस क्लब में उनका सम्मान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले चालीस साल से अब तक वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन की अध्यक्षता यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों के हाथ में रही है। पहली बार भारत के संतोष कुमार रूंगटा, इस संस्था के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं जो राजस्थान के झुंझुनू जिले के मूल निवासी हैं ।

राजस्थान नेत्रहीन सेवा संघ के महासचिव जयराम मीणा ने बताया कि सम्मान समारोह में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा डाॅ. प्रेम चंद बैरवा के अलावा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत,प्रगतिशील मंच संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक जीतराम चौधरी तथा भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई सहित कई गणमान्य समाज सेवी शिरकत करेंगे।

सम्मान समारोह में रूंगटा के साथ ही अन्य दृष्टि दिव्यांगों हस्तियों का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित दो दृष्टि दिव्यांग अधिकारियों तथा वर्ल्ड कप जीत कर आई एक महिला खिलाड़ी का सम्मान भी होगा। यह सम्मान समारोह जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में प्रातः दस बजे से आयोजित किया जा रहा है।