मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

आचार्य देवेंद्र मुनि स्मृति स्थल पर करुणा, संयम और सद्भाव का दिव्य संदेश

देवेन्द्र धाम पर हुआ आचार्य महाश्रमण व आचार्य पुलक सागर महाराज का मिलन

मुख्य बिंदु
  • श्रमण संघीय आचार्य श्री देवेंद्र मुनि जी म.
  • के पावन स्मृति स्थल श्री देवेंद्र धाम परिसर में सोमवार को आध्यात्मिक सद्भाव का प्रेरणादायी दृश्य साकार हुआ।
  • यहां तेरापंथ आचार्य महाश्रमण म.
  • एवं दिगम्बर आचार्य पुलक सागर म.
  • का सौहार्दपूर्ण, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक मिलन हुआ।
  • इस अवसर पर दोनों आचार्यों ने धर्म एकता, संयम और मानव कल्याण का संदेश दिया।
WAf𝕏TGin🖨
आचार्य देवेंद्र मुनि स्मृति स्थल पर करुणा, संयम और सद्भाव का दिव्य संदेश

उदयपुर। श्रमण संघीय आचार्य श्री देवेंद्र मुनि जी म.सा. के पावन स्मृति स्थल श्री देवेंद्र धाम परिसर में सोमवार को आध्यात्मिक सद्भाव का प्रेरणादायी दृश्य साकार हुआ।

यहां तेरापंथ आचार्य महाश्रमण म.सा. एवं दिगम्बर आचार्य पुलक सागर म.सा. का सौहार्दपूर्ण, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक मिलन हुआ। इस अवसर पर दोनों आचार्यों ने धर्म एकता, संयम और मानव कल्याण का संदेश दिया।

संयुक्त महामंत्री मनसिंह रांका ने बताया कि तीन परंपराओं का यह मधुर संगम देखने योग्य रहा तथा धर्म के उच्च आदर्शों को नई दिशा प्रदान करने वाला साबित हुआ।

आचार्यों के आगमन पर साधुदृसाध्वियों एवं श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से स्वागतं कर इस दिव्य क्षण को अविस्मरणीय बना दिया।

इस मधुर मिलन पर ट्रस्ट से सुरेश बड़ाला, वैभव डांगी, संगीता वरडिया, श्यामला वरडिया, रोनक भड़विया सहित प्रमुख गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं महिला मंडल से संध्या नाहर, ऐश्वर्या पगारिया, रंजना चाजेड़, झंकार मोहरा, अनीता भंडारी, रेखा जैन आदि की विशेष उपस्थिति रही। यह जानकारी सहमंत्री हिम्मत मेहता द्वारा दी गई।