मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

जब हर नागरिक ‘मेड इन इंडिया’ को अपनाएगा, तभी भारत विश्वगुरु बनने के अपने संकल्प को साकार करेगा — गौतम दक

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न उदयपुर।
  • भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद कॉलेज, अंबामाता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे पटेल सर्कल स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
  • सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया उपस्थित रहे।
  • मुख्य वक्ता के रूप में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आत्मसात करते हुए कहा कि 2014 के बाद देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में जो प्रगति की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुई है।
WAf𝕏TGin🖨
जब हर नागरिक ‘मेड इन इंडिया’ को अपनाएगा, तभी भारत विश्वगुरु बनने के अपने संकल्प को साकार करेगा — गौतम दक

उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद कॉलेज, अंबामाता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे पटेल सर्कल स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया उपस्थित रहे। 

मुख्य वक्ता के रूप में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आत्मसात करते हुए कहा कि 2014 के बाद देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में जो प्रगति की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुई है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि हर भारतीय के स्वाभिमान और राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक है। जब हर नागरिक ‘मेड इन इंडिया’ को अपनाएगा, तभी भारत विश्वगुरु बनने के अपने संकल्प को साकार करेगा।

कार्यक्रम में चारों मण्डल अध्यक्ष — सुंदर सिंह भंडारी मंडल अध्यक्ष रुचिका जैन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा, राणा प्रताप मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव एवं अंबेडकर मंडल अध्यक्ष दिगपाल सिंह — ने अपने-अपने मंडल स्तर पर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के प्रयासों की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि आज भारत रक्षा, संचार, स्वास्थ्य, टीकाकरण जैसे सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनकर विश्व पटल पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरा है।

कार्यक्रम संयोजक तखत सिंह शक्तावत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का भाव केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार बनना चाहिए। कार्यकर्ता समाज में स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।

सहकारिता प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि भारत को विकसित बनाना है तो स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर होना होगा और हम सब जागृत होकर जिम्मेदारी समझ कर इस कार्य को करें। 

 कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया शहर विधायक ताराचंद जैन सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, जिला उपाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर जिला संयोजक तखत सिंह शक्तावत ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया।

कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा प्रदेश सहकारिता संयोजक प्रमोद सामर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक आपदा प्रबंधन प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली हंसा माली शंभू गमेती जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी, डॉ. पंकज बोराणा, कार्यक्रम सह-संयोजक एवं उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला मंत्री तुषार मेहता, सिद्धार्थ शर्मा, खुशबू मालवीया, अशोक शर्मा, प्रवक्ता गोविंद दीक्षित, ओम पारिख, विजय दलाल, अशोक नागदा एवं मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी रणजीत सिंह दिगपाल, विजय आहुजा, कन्हैया वैष्णव अर्चना शर्मा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षद एवं पूर्व पार्षद उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, विशिष्टजन, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।