मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विदेश यात्रा से जयपुर पहुंचे

मुख्य बिंदु
  • गोपेन्द्र नाथ भट्ट नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी लंदन और करेबियन देश बारबाडोस की नौ दिवसीय विदेश यात्रा के बाद नई दिल्ली होते हुए रविवार को तड़के जयपुर रवाना हों गए।
  • स्पीकर देवनानी लन्दन में राष्ट्रमण्डलीय संसदीय संघ (सीपीए) की अध्ययन यात्रा और बारबाडोस में हुए 68 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेकर स्वदेश लौटे हैं।
  • देवनानी बारबाडोस प्रवास के बाद रविवार रात को दिल्ली आए और आईजीआई एयरपोर्ट से से सीधे जयपुर पहुंचे ।
  • राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।
  • *बारबाडोस स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीयों से चर्चा* बारबाडोस स्थित भारतीय दूतावास में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की।
  • देवनानी ने कहा कि विदेश में रहकर भी प्रवासी भारतीय, भारतीय मूल्य संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विदेश यात्रा से जयपुर पहुंचे

गोपेन्द्र नाथ भट्ट नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी लंदन और करेबियन देश बारबाडोस की नौ दिवसीय विदेश यात्रा के बाद नई दिल्ली होते हुए रविवार को तड़के जयपुर रवाना हों गए।

स्पीकर देवनानी लन्दन में राष्ट्रमण्डलीय संसदीय संघ (सीपीए) की अध्ययन यात्रा और बारबाडोस में हुए 68 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेकर स्वदेश लौटे हैं।

देवनानी बारबाडोस प्रवास के बाद रविवार रात को दिल्ली आए और आईजीआई एयरपोर्ट से से सीधे जयपुर पहुंचे । राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।

*बारबाडोस स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीयों से चर्चा* बारबाडोस स्थित भारतीय दूतावास में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की।

देवनानी ने कहा कि विदेश में रहकर भी प्रवासी भारतीय, भारतीय मूल्य संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं। यह गौरव की बात है।

संवाद के दौरान बिरला और देवनानी ने भारत में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे तेजी से विकास,आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग के प्रयासों पर प्रवासी भारतीयों से चर्चा की।

बारबाडोस प्रवास के दौरान देवनानी ने वहाँ बसे सिंधी समाज के सदस्यों से मुलाकात की। यह भेंट अत्यंत आत्मीय और भावनात्मक रही।

उन्होंने कहा कि बारबाडोस का सिंधी समाज अपने परिश्रम, समर्पण और अनुशासन से न केवल स्थानीय समाज में सम्मान अर्जित कर चुका है, बल्कि भारतीय संस्कृति की गरिमा को भी जीवंत बनाए हुए है।

देवनानी ने कहा कि समाज के सदस्यों ने भारतीय लोकतंत्र और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर गर्व व्यक्त किया है।

यह मुलाकात प्रवासी भारतीय समुदाय की उस जीवंत भावना को दर्शाती है, जो देश की सीमाओं से परे “वसुधैव कुटुंबकम्” के विचार को साकार करती है।उन्होंने बारबाडोस के सिंधी समाज का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबका आत्मीय स्नेह और भारतीयता की भावना इस यात्रा को और भी स्मरणीय बना दिया है।

*किंग्सटन ओवल क्रिकेट स्टेडियम का किया भ्रमण* बारबाडोस प्रवास के दौरान श्री वासुदेव देवनानी ने किंग्सटन ओवल क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण और अवलोकन किया।

देवनानी ने कहा कि यहां हर कोने में क्रिकेट की गौरवशाली परंपरा का अनुभव होता है। स्टेडियम की भव्यता और प्राकृतिक सौंदर्य दर्शनीय और रोमांचित करने वाली है।

उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए रोमांचक मैच में भारत विजेता बना था। देवनानी ने कहा कि मैदान पर भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन का स्मरण उनके लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है।