मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से मुलाकात

मुख्य बिंदु
  • गोपेन्द्र नाथ भट्ट जयपुर/लखनऊ !
  • राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।
  • श्री देवनानी का श्रीमती पटेल ने शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया।
  • श्रीमती पटेल ने श्री देवनानी को स्वयं की पुस्तक चुनौतियां मुझे पसंद है और उत्तर प्रदेश के राजभवन पर प्रकाशित पुस्तक हमारा राजभवन की प्रति भेंट की।
  • *श्री देवनानी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री महाना के साथ भवन, सदन, विधान परिषद भवन और संग्रहालय देखा, दोनों अध्यक्षों ने विधायी कार्यों पर की चर्चा-* राजस्थान विधानसभा अध्याक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में अध्यक्ष श्री सतीश महाना से भेंट की।
  • श्री देवनानी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा भवन, सदन, डिजिटल संग्रहालय और विधान परिषद भवन का अवलोकन किया।
WAf𝕏TGin🖨
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से मुलाकात

गोपेन्द्र नाथ भट्ट जयपुर/लखनऊ ! राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। श्री देवनानी का श्रीमती पटेल ने शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया। श्रीमती पटेल ने श्री देवनानी को स्वयं की पुस्तक चुनौतियां मुझे पसंद है और उत्तर प्रदेश के राजभवन पर प्रकाशित पुस्तक हमारा राजभवन की प्रति भेंट की।

*श्री देवनानी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री महाना के साथ भवन, सदन, विधान परिषद भवन और संग्रहालय देखा, दोनों अध्यक्षों ने विधायी कार्यों पर की चर्चा-* राजस्थान विधानसभा अध्याक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में अध्यक्ष श्री सतीश महाना से भेंट की।

श्री देवनानी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा भवन, सदन, डिजिटल संग्रहालय और विधान परिषद भवन का अवलोकन किया। श्री देवनानी का श्री महाना ने उत्तर प्रदेश विधान सभा पहुँचने पर गरम जोशी से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

श्री महाना ने श्री देवनानी का शॉल ओढाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। श्री देवनानी ने श्री महाना को राष्ट्र सेविका मां अहिल्याबाई होलकर पुस्तक भेंट की।

श्री देवनानी औ श्री महाना ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश विधानसभाओं के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परम्पराओं और विधायी कार्य प्रणालियों पर चर्चा की।