मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

नौसेना दिवस पर देश का नौसैनिकों को नमन

आज नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। नौसेना दिवस, 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में नौसेना की भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है।

WAf𝕏TGin🖨
नौसेना दिवस पर देश का नौसैनिकों को नमन

आज नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। नौसेना दिवस, 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में नौसेना की भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है। 1971 के युद्ध में भारतीय लड़ाकु जहाजों ने कराची बंदरगाह पर हमला कर पाकिस्तान की कार्रवाई को नाकाम कर दिया था।

इस दिवस का लक्ष्य देश की समुद्री सीमाओँ की सुरक्षा में नौसेना की उपलब्धियों को उजागर करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नौसेना की मूल्यवान सेवा और बलिदान से हमारा देश मजबूत और सुरक्षित है। श्री मोदी ने नौसेना दिवस पर जवानों के साहस को नमन किया। कल नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने देश को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए नौसेना पूरी तरह सक्षम है।