मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राजस्थान को मिला बेस्ट वैडिंग डेस्टिनेशन अवार्ड

नई दिल्ली के होटल मौर्य शैरेटन में शुक्रवार को आयोजित पर्यटन के प्रतिष्ठित टै्रवल एवं लेजर सम्मान समारोह में राजस्थान को बेस्ट वैडिंग डेस्टिनेशन अवार्ड

WAf𝕏TGin🖨
राजस्थान को मिला बेस्ट वैडिंग डेस्टिनेशन अवार्ड

नई दिल्ली । नई दिल्ली के होटल मौर्य शैरेटन में शुक्रवार को आयोजित पर्यटन के प्रतिष्ठित टै्रवल एवं लेजर सम्मान समारोह में राजस्थान को बेस्ट वैडिंग डेस्टिनेशन अवार्ड से नवाजा गया।

राजस्थान की तरफ से यह सम्मान नागौर परबतसर के विधायक श्री रामनिवास गाबड़िया एवं पर्यटन विभाग के निदेशक डॉं. भंवर लाल ने ग्रहण किया।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद डॉं. भंवर लाल ने बताया कि यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में करवाए गए रीडर्स पोल के परिणामों में श्रेष्ठता के आधार पर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान देश विदेश में शादी समारोह के आयोजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।