मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

साइबर आतंकवाद के खिलाफ समन्वित वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया भारत ने

भारत ने डिजिटल क्षेत्र में आंतकवादी और उग्रवादी ताकतों की पहुंच रोकने के लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई की अपील की है। विदेश मंत्री एस.

WAf𝕏TGin✉🖨
साइबर आतंकवाद के खिलाफ समन्वित वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया भारत ने

भारत ने डिजिटल क्षेत्र में आंतकवादी और उग्रवादी ताकतों की पहुंच रोकने के लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई की अपील की है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरिस शांति मंच की बैठक में कहा कि दुनिया के सभी देशों को साइबर और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तुरन्‍त एकजुट कार्रवाई पर विचार करना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि आंतकवाद और उग्रवाद के सफाए के भारत के संकल्‍प से डिजिटल सुरक्षा के लिए समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त होती है।

भारत ने आंतकवाद और उग्रवाद से निपटने तथा इंटरनेट सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी पहल के लिए फ्रांस, न्‍यूजीलैंड, कनाडा और कई अन्‍य देशों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति‍ व्‍यक्‍त की है।

विदेश मंत्री ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी और साइबर क्षेत्र आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और औद्योगिक प्रगति के लिए महत्‍वपूर्ण है।