मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

बागड़ी मार्केट में लगी भयावह आग, चारों ओर फैला धुआं

मार्केट छह मंजिला है और दुकानों में स्टेशनरी के समान भरे पड़े थे. दाह पदार्थों के भरे होने के कारण आग बुझाने में दमकल अधिकारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

WAf𝕏TGin🖨
बागड़ी मार्केट में लगी भयावह आग, चारों ओर फैला धुआं

कोलकाता : महानगर स्थित बागड़ी मार्केट में देर रात भयावह आग लग गयी. आग को बुझाने के लिए 30 दमकल इंजनों की मदद ली जा रही है, लेकिन अभी तक आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है. कैनिंग स्ट्रीट स्थित बागड़ी मार्केट में दवा और स्‍टेशनरी की बहुत सी दुकानें हैं. दमकल के अधिकारियों का कहना है कि रात ढाई बजे आग लगी है. मार्केट छह मंजिला है और दुकानों में स्टेशनरी के समान भरे पड़े थे. दाह पदार्थों के भरे होने के कारण आग बुझाने में दमकल अधिकारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. घटनास्थल पर कोलकाता के मेयर व दमकल मंत्री शोभन चटर्जी, कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.