मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

उदयपुर में रवाण्डा, पूर्वी अफि्रका के प्रशिक्षणार्थियों का भ्रमण

राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में रवाण्डा, पूर्वी अफि्रका के प्रशिक्षणार्थियों का भ्रमण

WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर में रवाण्डा, पूर्वी अफि्रका के प्रशिक्षणार्थियों का भ्रमण

 उद्यमिता विकास संस्थान, भारत सरकार, अहमदाबाद के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रवाण्डा, पूर्वी अफि्रका के एक 13 सदस्यीय प्रशिक्षण दल ने दिनाँक 12.12.2019 को राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं संकाय सदस्यों के साथ कृषि आधारित विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन करते हुये विस्तृत चर्चा की ।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो0 अरूणाभ जोशी ने बताया कि उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण के दौरान रवाण्डा, पूर्वी अफि्रका के प्रशिक्षणार्थियों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर जैविक खेती, मशरूम परियोजना के अतिरिक्त विभिन्न परियोजनाओं के बारे में कृषि की नवीनतम् तकनीकी जानकारी प्राप्त करने के बाद महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विशिवद्यालय, उदयपुर के कुलपति प्रो0 नरेन्द्र सिंह राठौड से भेंट करते हुऐ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया ।