मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

डॉ. सिंघल होंगे दिल्ली में सम्मानित

के.डी.अब्बासी

के. डी.

मुख्य बिंदु
  • भारत के प्रमुख समाचार वेब पोर्टल प्रभा साक्षी के कांस्टीट्यूशनल क्लब,नई दिल्ली में 8 नवंबर अपराह्न 4 बजे आयोजित पोर्टल की 18 वीं वर्षगांठ समारोह में "राष्ट्रभाषा हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की बढ़ती भूमिका'' विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
  • यह जानकारी देते हुए सम्पादक अजय ने बताया कि इस अवसर पर कोटा के लेखक एवं पत्रकार डॉ.
  • प्रभात कुमार सिंघल का चयन हिंदी सेवा सम्मान के लिए किया गया है।
  • सिंघल के साथ-साथ ललित गर्ग, संजय तिवारी, डॉ.
  • कृष्ण गोपाल मिश्रा, अरुण खार, राकेश सेन, डॉ.
  • वंदना सेन, सुरेश हिंदुस्तानी, देवेंद्र सुथार,रविन्द्र, राम नारायण, हेमंत तिवारी एवं अखिलेश शर्मा को भी हिंदी सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
डॉ. सिंघल होंगे  दिल्ली में सम्मानित

     भारत के प्रमुख  समाचार वेब पोर्टल प्रभा साक्षी के कांस्टीट्यूशनल क्लब,नई दिल्ली में 8 नवंबर अपराह्न 4 बजे आयोजित पोर्टल की 18 वीं वर्षगांठ समारोह में "राष्ट्रभाषा हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की बढ़ती भूमिका'' विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सम्पादक अजय ने बताया कि इस अवसर पर कोटा के लेखक एवं पत्रकार डॉ. प्रभात कुमार सिंघल का चयन हिंदी सेवा सम्मान के लिए किया गया है।

   उन्होंने बताया कि डॉ. सिंघल के साथ-साथ ललित गर्ग, संजय तिवारी, डॉ. कृष्ण गोपाल मिश्रा, अरुण खार, राकेश सेन, डॉ. वंदना सेन, सुरेश हिंदुस्तानी, देवेंद्र सुथार,रविन्द्र, राम नारायण, हेमंत तिवारी एवं अखिलेश शर्मा को भी हिंदी सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा।

     कार्यक्रम में मंत्रियों, विभिन्न दलों के सांसदों, नेताओं, प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं/टीवी चैनलों के संपादकों, वरिष्ठ पत्रकारों तथा पत्रकारिता के छात्रों और समाज के विभिन्न वर्गों से भी लोगों को आमंत्रित किया गया है।