मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

बिग बॉस  ऐक्ट्रेस कृति वर्मा को आप कितना जानते हैं

बिग बॉस 12 से चर्चित हुईं कृति वर्मा आज दुनियाभर में शो कर रही हैं। दुनियाभर में उनके डांस के दीवाने हैं। फैंस उनकी तुलना शकीरा से करते हैं।

मुख्य बिंदु
  • बिग बॉस 12 से चर्चित हुईं कृति वर्मा आज दुनियाभर में शो कर रही हैं।
  • दुनियाभर में उनके डांस के दीवाने हैं।
  • फैंस उनकी तुलना शकीरा से करते हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
बिग बॉस  ऐक्ट्रेस कृति वर्मा को आप कितना जानते हैं

बिग बॉस 12 से चर्चित हुईं कृति वर्मा आज दुनियाभर में शो कर रही हैं। दुनियाभर में उनके डांस के दीवाने हैं। फैंस उनकी तुलना शकीरा से करते हैं। कृति मानती हैं कि उनसे फैंस की काफी उम्मीदें हैं और वह उन उम्मीदों को बरकार रखने के लिए दिन राहत मेहनत कर रही हैं। वेबसीरीज से लेकर भोजपुरी सिनेमा और अब बॉलिवुड हर जगह कृति ने दस्तक दे दी है।

कृति मानती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में गॉडफादर का होना जरूरी है। हालांकि वह कहती हैं कि अगर आपमें क्षमता है तो एक दिन आपकी सफलता तय है।कृति ने बिग बॉस के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दुबई से लेकर श्रीलंका तक शो किए और आज भी उनकी डिमांड बनी हुई है। कृति अब बॉलिवुड में छा जाना चाहती हैं।

कहती हैं, बस एक बेहतर स्क्रिप्ट की तलाश है। अपना भी दिन आएगा।कृति वर्मा वेब सीरीज को एक बेहतर विकल्प के रूप में देखती हैं और मानती हैं कि इसका दायरा अभी और ढ़ेगा।

बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के साथ काम करने की कृति वर्मा ख्वाहिश रखती हैं।

कहती हैं, इम्तियाज ऐसे डायरेक्टर हैं, जिनकी कहानियां बिल्कुल सहज होती हैं।बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के साथ काम करने की कृति वर्मा ख्वाहिश रखती हैं। कहती हैं, इम्तियाज ऐसे डायरेक्टर हैं, जिनकी कहानियां बिल्कुल सहज होती हैं।फिलहाल कृति अपने डांस शो और होस्टिंग से खुश हैं। कहती हैं, कई ऑफर हैं। पर जब तक मैं संतुष्ट नहीं हो जाऊंगी, तब तक उन पर बात आगे नहीं बढ़ाऊंगी।