मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

एक बार फिर तारापीठ धाम पहुंचे भाजपा नेता रूपेश पांडेय, मां तारा के दरबार में टेका मत्था

तारापीठ की नियमित यात्रा करते हैं भाजपा नेता रूपेश पांडेय, महाश्मशान में की देश के कल्याण की प्रार्थना

WAf𝕏TGin🖨
एक बार फिर तारापीठ धाम पहुंचे भाजपा नेता रूपेश पांडेय, मां तारा के दरबार में टेका मत्था

मां तारा के अनन्य भक्त हैं भाजपा नेता रूपेश पांडेय, बोले- यहां आकर मिलती है असीम शांति तारापीठ / रामपुरहाट, - भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता रूपेश पांडेय एक बार फिर विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ तारापीठ धाम पहुंचे। मां तारा के परम भक्त के रूप में पहचाने जाने वाले रूपेश पांडेय का तारापीठ से गहरा जुड़ाव है और वे यहां कई बार दर्शन के लिए आ चुके हैं।

रविवार दोपहर तारापीठ पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में मां तारा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न कराई और उन्हें मां का आशीर्वाद स्वरूप लाल चुनरी, प्रसाद और महाप्रसाद भेंट किया।

पूजा के बाद रूपेश पांडेय ने मंदिर परिसर के समीप स्थित द्वारका नदी के तट पर बने विश्व प्रसिद्ध महाश्मशान का भ्रमण किया। उन्होंने अखंड रूप से जल रही चिता की अग्नि के दर्शन किए और साधक बामाक्षेपा की साधना स्थली पर जाकर नमन किया। उन्होंने जीवित कुंड का भी दर्शन किया, जिसके बारे में मान्यता है कि इसके जल में स्नान करने से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता रूपेश पांडेय ने कहा, "तारापीठ से मेरा जुड़ाव आज का नहीं, बहुत पुराना है। जब भी मुझे समय मिलता है या मैं इस क्षेत्र में आता हूं, तो मां के दरबार में हाजिरी जरूर लगाता हूं। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां माता सती की आंख की पुतली गिरी थी। यहां महर्षि वशिष्ठ और साधक बामाक्षेपा ने घोर तपस्या कर सिद्धि प्राप्त की थी।"

उन्होंने आगे कहा, "हर बार यहां आकर मन को असीम शांति और एक नई सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मैंने मां तारा से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जन-कल्याण के लिए प्रार्थना की है। मां सबकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।"

इस दौरान उनके साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और मंदिर समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।