लखनऊ - भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चहेते और वायरल स्टार राकेश मिश्रा एक बार फिर अपने नए अंदाज में दर्शकों के दिलों पर राज करने आ गए हैं। उनका नया गाना 'कुँवारे मर जइब' आज टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है।
रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस गाने को राकेश मिश्रा का अब तक का सबसे रोमांटिक और एंटरटेनिंग गाना बता रहे हैं।
इस गाने को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा, "कुँवारे मर जइब मेरे दिल के बहुत करीब है। यह एक फुल टू एंटरटेनिंग, रोमांटिक और युवाओं की दिल की बात कहने वाला गाना है। मैं टी-सीरीज और अपने सभी श्रोताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने हमेशा मेरे गानों को इतना प्यार दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि ये गाना भी आप सबको खूब पसंद आएगा।"
टी-सीरीज के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि राकेश मिश्रा और टी-सीरीज की जोड़ी हमेशा हिट रही है और 'कुँवारे मर जइब' भी एक बड़ा सुपरहिट साबित होगा।
