मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 2 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

सलमान ने आयुष शर्मा बॉडी बनाने की दी टिप्स

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा का कहना है कि सलमान खान ने उन्हें बॉडी बनाने की टिप्स दी है। सलमान के बहनोई आयुष

WAf𝕏TGin✉🖨
सलमान ने आयुष शर्मा बॉडी बनाने की दी टिप्स

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा का कहना है कि सलमान खान ने उन्हें बॉडी बनाने की टिप्स दी है।

सलमान के बहनोई आयुष लवरात्रि से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म अक्टूबर में रिलीज हो रही है।

आयुष ने बताया कि सलमान ने उन्हें बॉडी बिलिं्डग की काफी टिप्स दी। आयुष ने कहा ,मैंने जैसे ही फिल्म शुरू की, मुझे टिप्स मिलना शुरू हो गई थी।

वैसे भी सलमान की फिल्म में कोई बॉडी ना दिखाए तो अच्छा थोड़े लगता है। आयुष ने बताया कि लवरात्रि का गाना रंगतारी पूरा सलमान ने डिजाइन किया है।

आयुष ने कहा, मुझे फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हमने बड़ी मेहनत से फिल्म बनाई है और गानों को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मैं इस बात से काफी खुश हूं।