पुणे के वाकड स्थित सयाजी होटल में इंसैट्स सक्सेस (Insights Success) द्वारा 'नेशनल प्रेस्टिज अवॉर्ड्स एंड समिट 2026' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
इस राष्ट्रीय समारोह में समाज, उद्योग और मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली देश की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जया प्रदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध डॉ. भानु सारस्वत को समाज, मानवता एवं अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु "ग्लोबल एक्सीलेंस एंड विज़नरी लीडरशिप अवॉर्ड 2026" से नवाजा।डॉ. भानु सारस्वत को एक वैश्विक ऑकल्टिस्ट, ज्योतिषी, मेंटर, लाइफ कोच, समाज सेवी एवं IBSEA (इंटरनेशनल बिजनेस स्टार्टअप्स एंड एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन) के सोशल एक्टिविस्ट सेक्रेटरी के रूप में उनके अतुलनीय और समर्पित योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जया प्रदा जी ने डॉ. भानु सारस्वत की निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं और समाज तथा मानवता के कल्याण हेतु उनके भावी योगदान की मंगलकामना की।अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद डॉ. भानु सारस्वत ने आयोजकों एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और मानवीय कल्याण के पथ पर और अधिक प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
