मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

‘व्हाट्स लव गाट टू डू विद इट' में शेखर कपूर ने दिखाया क्रास–कल्चरल लव

मुख्य बिंदु
  • एलिजाबेथ के निर्देशक शेखर कपूर की पहली रोम–काम ‘व्हाट्स गाट लव टू डू विद इटॽ'‚ का प्रीमियर इस सप्ताह टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ।
  • यह कुछ हद तक समान शैली की दो बहुचर्चित फिल्मों की याद दिलाती है जिसमें पहली‚ ‘ईस्ट इज ईस्ट' (१९९९) और दूसरी ‘वेस्ट इज वेस्ट' (२०१०) है।
  • इन फिल्मों का एक ही खाका है‚ पश्चिम में दक्षिण एशियाई प्रवासियों की पहचान में पीढ़ीगत परिवर्तन‚ क्रास–सांस्कृतिक विवाह और दो जेनरेशन के बीच संर्घष।
  • पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा खान ने अपने बहुसांस्कृतिक विवाह और पाकिस्तान में रहने के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को सूIमता से लिखा है।
  • जेमिमा ने फिल्म के प्रीमियर पर कहा‚ मैं १० साल तक पाकिस्तान में रही।
  • मैं २० साल की उम्र में वहां गई थी और ३० साल की उम्र में वापस आ गई।
WAf𝕏TGin✉🖨
‘व्हाट्स लव गाट टू डू विद इट' में शेखर कपूर ने दिखाया क्रास–कल्चरल लव

एलिजाबेथ के निर्देशक शेखर कपूर की पहली रोम–काम ‘व्हाट्स गाट लव टू डू विद इटॽ'‚ का प्रीमियर इस सप्ताह टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ।

यह कुछ हद तक समान शैली की दो बहुचर्चित फिल्मों की याद दिलाती है जिसमें पहली‚ ‘ईस्ट इज ईस्ट' (१९९९) और दूसरी ‘वेस्ट इज वेस्ट' (२०१०) है।

इन फिल्मों का एक ही खाका है‚ पश्चिम में दक्षिण एशियाई प्रवासियों की पहचान में पीढ़ीगत परिवर्तन‚ क्रास–सांस्कृतिक विवाह और दो जेनरेशन के बीच संर्घष।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा खान ने अपने बहुसांस्कृतिक विवाह और पाकिस्तान में रहने के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को सूIमता से लिखा है।

जेमिमा ने फिल्म के प्रीमियर पर कहा‚ मैं १० साल तक पाकिस्तान में रही। मैं २० साल की उम्र में वहां गई थी और ३० साल की उम्र में वापस आ गई।

मुझे लगता है कि मैं अरेंज मैरिज के बारे में कुछ पूर्वकल्पित विचारों के साथ गई थी। मैंने बहुत सारी खुशियां देखी।

मेरे पूर्व पति की भतीजी सहित अरेंज मैरिज‚ जो हमारे साथ एक ही घर में रह रही थी और जिसकी अरेंज मैरिज को मैंने बहुत करीब से देखा‚ जब वह चयन प्रक्रिया में थी।