मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

भोजपुरी फिल्म ‘शिकारी’ के लिए मुकेश ओझा को बेस्ट डेब्यू एक्टर अवार्ड

मेगा स्टार मनोज तिवारी के हाथों मिला सम्मान

मुख्य बिंदु
  • मुंबई,भोजपुरी अभिनेता मुकेश ओझा को उनकी फिल्म ‘शिकारी’ में शानदार अभिनय के लिए प्रतिष्ठित सबरंग फिल्म अवार्ड समारोह में बेस्ट डेब्यू एक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • मुंबई में आयोजित समारोह में यह सम्मान भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार एवं अभिनेता मनोज तिवारी ने प्रदान किया।
  • इस उपलब्धि को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताते हुए मुकेश ओझा ने मनोज तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
  • उन्होंने कहा कि मंच पर मनोज तिवारी द्वारा उनका नाम पुकारना और आशीर्वाद देना उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण था।
  • मुकेश ओझा ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और दर्शकों के अटूट प्यार का परिणाम है।
  • उन्होंने अपने माता-पिता और दर्शकों को अपनी सफलता का सबसे बड़ा आधार बताया।
WAf𝕏TGin✉🖨
भोजपुरी फिल्म ‘शिकारी’ के लिए मुकेश ओझा को बेस्ट डेब्यू एक्टर अवार्ड

मुंबई,भोजपुरी अभिनेता मुकेश ओझा को उनकी फिल्म ‘शिकारी’ में शानदार अभिनय के लिए प्रतिष्ठित सबरंग फिल्म अवार्ड समारोह में बेस्ट डेब्यू एक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुंबई में आयोजित समारोह में यह सम्मान भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार एवं अभिनेता मनोज तिवारी ने प्रदान किया।

इस उपलब्धि को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताते हुए मुकेश ओझा ने मनोज तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंच पर मनोज तिवारी द्वारा उनका नाम पुकारना और आशीर्वाद देना उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण था।

मुकेश ओझा ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और दर्शकों के अटूट प्यार का परिणाम है। उन्होंने अपने माता-पिता और दर्शकों को अपनी सफलता का सबसे बड़ा आधार बताया।

झारखंड और बिहार की मिट्टी से जुड़े मुकेश ओझा ने कहा कि उनका हमेशा से सपना रहा है कि वे अपनी भाषा, संस्कृति और क्षेत्र का नाम रोशन करें। फिल्म ‘शिकारी’ के लिए मिला यह सम्मान उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है।

उन्होंने सबरंग फिल्म अवार्ड के आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि वे भविष्य में भी दर्शकों के लिए अच्छी और गुणवत्तापूर्ण भोजपुरी फिल्में लेकर आते रहेंगे।