एपीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘नोटिस’ में बिहार के अभिनेता सुनील सिंह कुशवाहा एक महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आयेंगे। फिल्म में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, पंकज झा और आदित्य रघुवंशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
दिग्गज कलाकारों के बीच सुनील सिंह कुशवाहा ने अपने सहज और गंभीर अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। उनका प्रभावशाली अभिनय कहानी को और मजबूती प्रदान करता है।
भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक साधारण परिवार की न्याय पाने की जद्दोजहद को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘नोटिस’ 6 नवंबर से वेव्स ओटीटी पर निःशुल्क प्रदर्शित होगी।
जिसे घर बैठे मोबाइल पर देखा जा सकता है। फिल्म, भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष की भावनात्मक कहानी को बहुत ही दिलचस्प तरीके से फिल्माया गया है।
फिल्म के निर्माता और कहानीकार आदित्य रघुवंशी हैं, जबकि निर्देशन प्रदीप गुप्ता ने किया है। पटकथा एबी मोहन और अमृत ने संयुक्त रूप से लिखी है।
फिल्म में नागिना बोपचे, अभिनव शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, मेनका राय, त्रिपुरारी यादव और ठाकुर राजवीर सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।
