मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

डीपीएस, उदयपुर के होनहारों का राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के होनहार विद्यार्थियों ने प्री नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
  • राइफल शूटिंग कोच प्रवीण सिंह सोलंकी ने बताया कि कक्षा 11 के कार्तिक सिंह ने 10 मीटर रेंज में तीन माह के अभ्यास में 400 में से 360 अंक प्राप्त किए और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए।
  • कक्षा 12 की इष्टी सिंह देवड़ा ने एसजीएफआई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 व 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक प्राप्त कर साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई है।
  • इसी क्रम में कक्षा 6 के केशवराज सिंह झाला व कक्षा 11 की नियति कोठारी ने राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन 400ध्377 अंक के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बना ली है।
  • इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन होने पर प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि यह खिलाड़ी पूरी लगन से नियमित अभ्यास करते हैं।
  • उनकी यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
WAf𝕏TGin🖨
डीपीएस, उदयपुर के होनहारों का राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के होनहार विद्यार्थियों ने प्री नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

राइफल शूटिंग कोच प्रवीण सिंह सोलंकी ने बताया कि कक्षा 11 के कार्तिक सिंह ने 10 मीटर रेंज में तीन माह के अभ्यास में 400 में से 360 अंक प्राप्त किए और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए।

कक्षा 12 की इष्टी सिंह देवड़ा ने एसजीएफआई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 व 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक प्राप्त कर साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई है।

इसी क्रम में कक्षा 6 के केशवराज सिंह झाला व कक्षा 11 की नियति कोठारी ने राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन 400ध्377 अंक के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बना ली है।

इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन होने पर प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि यह खिलाड़ी पूरी लगन से नियमित अभ्यास करते हैं। उनकी यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया व उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने सभी खिलाड़ियों और उनके अभिभावक को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं एवं आशा व्यक्त की है ये विद्यार्थी भविष्य में देश का नाम रोशन करेगें।