मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

डीपीएस उदयपुर के रेयांश जैन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा आठ के छात्र रेयांश जैन ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (IMO) द्वितीय स्तर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय रैंक 1 एवं जोनल रैंक 1 प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
  • इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा ₹25,000 का नगद पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुआ।
  • वहीं कक्षा पाँच के कयान चैधरी ने (NSO) अंतरराष्ट्रीय रैंक 79 एवं जोनल रैंक 7 प्राप्त की।
  • इस ओलंपियाड में विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
  • वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
  • विद्यालय परिवार ने विद्यार्थीयों एवं उनके अभिभावक को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
WAf𝕏TGin🖨
डीपीएस उदयपुर के रेयांश जैन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा आठ के छात्र रेयांश जैन ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (IMO) द्वितीय स्तर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय रैंक 1 एवं जोनल रैंक 1 प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा ₹25,000 का नगद पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुआ। वहीं कक्षा पाँच के कयान चैधरी ने (NSO) अंतरराष्ट्रीय रैंक 79 एवं जोनल रैंक 7 प्राप्त की। इस ओलंपियाड में विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थीयों एवं उनके अभिभावक को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।