मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

जापान में शिक्षा के अवसर पर डीपीएस में हुआ विशेष सत्र

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा की संभावनाओं पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
  • इस सत्र को जापान में कार्यरत इस क्षेत्र की विशेषज्ञ श्रीमती रणदीप कौर ने संबोधित किया।
  • सत्र के प्रारंभ में प्राचार्य संजय नरवरिया ने अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व अभिनंदन किया।
  • श्रीमती रणदीप कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि वे जापान की एक कंपनी एक्यूमेन में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर 20 वर्षों से कार्यरत हैं तथा स्कूल एंगेजमेंट और पार्टनरशिप प्रोग्राम के क्षेत्र में प्रमोशन का कार्य कर रही हैं।
  • उन्होंने बताया कि जापान में उच्च शिक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के विषयों के अंतर्गत अनेक प्रोग्राम हैं, जिसमें प्रवेश लेकर छात्र अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकता है।
  • वहाँ रहने व पढ़ने के लिए अनुशासन के साथ ही आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है।
WAf𝕏TGin✉🖨
जापान में शिक्षा के अवसर पर डीपीएस में हुआ विशेष सत्र

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा की संभावनाओं पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र को जापान में कार्यरत इस क्षेत्र की विशेषज्ञ श्रीमती रणदीप कौर ने संबोधित किया।

सत्र के प्रारंभ में प्राचार्य संजय नरवरिया ने अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व अभिनंदन किया।

श्रीमती रणदीप कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि वे जापान की एक कंपनी एक्यूमेन में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर 20 वर्षों से कार्यरत हैं तथा स्कूल एंगेजमेंट और पार्टनरशिप प्रोग्राम के क्षेत्र में प्रमोशन का कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि जापान में उच्च शिक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के विषयों के अंतर्गत अनेक प्रोग्राम हैं, जिसमें प्रवेश लेकर छात्र अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकता है।

वहाँ रहने व पढ़ने के लिए अनुशासन के साथ ही आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया, शुल्क, शिक्षण संस्थानों के वातावरण तथा उनकी अपेक्षाएँ, भाषागत चुनौतियों का समाधान, उच्च तकनीकी तथा कौशल आधारित शिक्षा, अध्ययन के साथ जीविकोपार्जन हेतु कार्य आदि विभिन्न आयामों पर विस्तृत मार्गदर्शन किया।

छात्रों ने भी अपनी जिज्ञासा से अनेक प्रश्न पूछ कर अपनी जानकारी को पुष्ट किया। प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि यह बच्चों के लिए भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराने वाला एक महत्वपूर्ण सत्र था।

उचित समय पर दी जाने वाली ऐसी जानकारियाँ छात्र के सफल भविष्य की दशा और दिशा को निर्धारित करने में सहयोग प्रदान करती हैं।