सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल, न्यू भूपालपुरा में आज 23 नवंबर 2026 को गुरु नानक देवजी का 557वा प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शास्त्रिा सर्कल स्थित गुरूद्वारे से ज्ञानी जी - श्री जसविंदर सिंह जी को आमंत्रित किया गया।
चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा के अनुसार गुरु नानक जी ने सभी धर्मों के लोगों को एक सूत्रा में बाँधने का प्रयास किया था। अतः सी. पी. एस. भी उनके बनाए सन्मार्गों पर निरन्तर चलने का प्रयास करता है तथा सभी धर्मों से सम्बन्धित त्योहारों को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाता है। इस कार्यक्रम में गुरु जी की अरदास पढ़ी गई एवं छात्रों व शिक्षकों को कड़ा प्रसाद वितरित किया गया।
विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत सहित सभी अध्यापक गण इस अवसर पर उपस्थित थे।
