मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में सेंट मेरीज़ की गोराधन सिंह सोलंकी ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का नाम किया रोशन!

मुख्य बिंदु
  • सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा, उदयपुर की छात्रा गोराधन सिंह सोलंकी ने CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय और उदयपुर को गौरवान्वित किया।
  • यह प्रतियोगिता 10 से 14 सितम्बर 2025 तक एस.
  • पब्लिक स्कूल, महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) में आयोजित की गई थी।
  • 40–42 किलोग्राम भार वर्ग में गोराधन ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • यह सफलता विद्यालय के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह उपलब्धि संस्थान के 75वें स्थापना वर्ष – हीरक जयंती वर्ष – के अवसर पर प्राप्त हुई है, जिसे विद्यालय ऐतिहासिक रूप में मना रहा है।
  • यह गौरवपूर्ण क्षण हीरक जयंती वर्ष की उपलब्धियों में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में जोड़ा गया है।
WAf𝕏TGin✉🖨
CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में सेंट मेरीज़ की गोराधन सिंह सोलंकी ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का नाम किया रोशन!

सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा, उदयपुर की छात्रा गोराधन सिंह सोलंकी ने CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय और उदयपुर को गौरवान्वित किया।

यह प्रतियोगिता 10 से 14 सितम्बर 2025 तक एस.डी. पब्लिक स्कूल, महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) में आयोजित की गई थी। 40–42 किलोग्राम भार वर्ग में गोराधन ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह सफलता विद्यालय के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह उपलब्धि संस्थान के 75वें स्थापना वर्ष – हीरक जयंती वर्ष – के अवसर पर प्राप्त हुई है, जिसे विद्यालय ऐतिहासिक रूप में मना रहा है।

यह गौरवपूर्ण क्षण हीरक जयंती वर्ष की उपलब्धियों में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में जोड़ा गया है। विद्यालय में लौटने पर गोराधन का भव्य स्वागत किया गया।

एक विशेष समारोह में प्राचार्या सिस्टर किरण जोजो, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उनका अभिनंदन किया। समारोह में पुष्पवर्षा, तालियों की गूंज और सम्मान पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सिस्टर किरण जोजो ने कहा, “गोराधन की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उन्होंने उदयपुर का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

यह सफलता हमारी हीरक जयंती को और भी ऐतिहासिक बना देती है।” विद्यालय परिवार ने गोराधन को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।