मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

ऑल राजस्थान कैटरर्स महासंघ का गठन, मनोज सेवानी अध्यक्ष कमल गुर्जर महासचिव

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर कैटरिंग डीलर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को ऑल राजस्थान केटरर्स महासंघ के चुनाव मेवाड़ की धरा पर कोडियात स्थित अरिष्टा रिसोर्ट में संपन्न हुए।
  • महासंघ के चुनाव को चुनाव अधिकारी अर्जुन खोखावत ओर देवनारायण धाबाई की देखरेख में संपन्न कराया गया।
  • उदयपुर केटरिंग डीलर एसोसिएशन के सचिव डॉ.
  • नरेश बंदवाल ने बताया कि महासंघ के चुनाव को लेकर लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी और आखिरकार उदयपुर में यह चुनाव संपन्न हुए।
  • जिसमें मनोज सेवानी को अध्यक्ष कमल गुर्जर को निर्विरोध महासचिव नियुक्त किया गया।
  • दोनो पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में कार्यकरिणी की घोषणा कर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
ऑल राजस्थान कैटरर्स महासंघ का गठन, मनोज सेवानी अध्यक्ष कमल गुर्जर महासचिव

उदयपुर। उदयपुर कैटरिंग डीलर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को ऑल राजस्थान केटरर्स महासंघ के चुनाव मेवाड़ की धरा पर कोडियात स्थित अरिष्टा रिसोर्ट में संपन्न हुए। महासंघ के चुनाव को चुनाव अधिकारी अर्जुन खोखावत ओर देवनारायण धाबाई की देखरेख में  संपन्न कराया गया।

उदयपुर केटरिंग डीलर एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश बंदवाल ने बताया कि महासंघ के चुनाव को लेकर लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी और आखिरकार उदयपुर में यह चुनाव संपन्न हुए। जिसमें मनोज सेवानी को अध्यक्ष कमल गुर्जर को  निर्विरोध महासचिव नियुक्त किया गया। दोनो पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में कार्यकरिणी की घोषणा कर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सेवानी ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों के पदाधिकारी से मुलाकात कर इस महासंघ का गठन किया गया है जिसका कार्यकाल 3 साल का रहेगा।

महासंघ के महासचिव कमल गुर्जर ने बताया कि यह महासंघ संपूर्ण राजस्थान में कैटरिंग व्यापारियों को मजबूती प्रदान करेगी सरकार के सामने अपनी किसी भी मांग को अब हम पुरजोर और पुख्ता तरीके से भी रख पाएंगे। चुनाव प्रक्रिया में कोटा, बूंदी, राजसमंद, दौसा, जयपुर,चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, अजमेर,बारां समेत कई जिलों के पदाधिकारी ओर केटरिंग व्यवसायी सम्मिलित हुए।