मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

वॉलमार्ट पर हॉलिडे गिफ्टिंग, होम एंड लाइफस्टाइल ऑफरिंग्स का हिस्सा बने भारतीय उत्पाद

- फ्रेगरेंस, चाय और आभूषण से लेकर होम टेक्सटाइल्स एवं सीजनल डेकोर तक, भारतीय ब्रांड एवं मैन्यूफैक्चरर वॉलमार्ट मार्केटप्लेस, वॉलमार्ट स्टोर्स और सैम्स क्लब के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंच रहे हैंनई दिल्ली: अ

WAf𝕏TGin✉🖨
वॉलमार्ट पर हॉलिडे गिफ्टिंग, होम एंड लाइफस्टाइल ऑफरिंग्स का हिस्सा बने भारतीय उत्पाद

- फ्रेगरेंस, चाय और आभूषण से लेकर होम टेक्सटाइल्स एवं सीजनल डेकोर तक, भारतीय ब्रांड एवं मैन्यूफैक्चरर वॉलमार्ट मार्केटप्लेस, वॉलमार्ट स्टोर्स और सैम्स क्लब के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं नई दिल्ली: अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में ग्राहक इन दिनों छुट्टियों और त्योहारों के मौसम की तैयारियों में जुटे हैं।

इस अवसर पर भारतीय ब्रांड और निर्माता भी वॉलमार्ट के व्यापक उत्पाद संग्रह का हिस्सा बनकर ग्राहकों को उपहार, घर की सजावट और रोजमर्रा के उपयोग के लिए कई विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं।

परफ्यूम, चाय और आभूषणों से लेकर होम टेक्सटाइल्स, चमड़े के सामान और मौसमी सजावटी उत्पादों तक, ये पेशकश भारतीय ब्रांडों, शिल्प कौशल और विनिर्माण क्षमताओं की विविधता को दर्शाती है।

ये उत्पाद वॉलमार्ट डॉट कॉम, वॉलमार्ट स्टोर्स और सैम्स क्लब समेत वॉलमार्ट के विभिन्न बिक्री माध्यमों से ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं। यह दर्शाता है कि भारतीय कंपनियां वॉलमार्ट के व्यापक नेटवर्क के जरिए किस तरह अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक अपने उत्पाद पहुंचा रही हैं।

वॉलमार्ट एंड सैम्स क्लब के एसवीपी, जनरल मर्चेंडाइज एंड फैशन सोर्सिंग, अवनीश गुप्ता ने कहा, ‘भारत की विनिर्माण क्षमताएं और नवाचार वॉलमार्ट की वैश्विक सप्लाई चेन के लिए लगातार अधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।

होम एवं अपैरल से लेकर फूड, वेलनेस और जनरल मर्चेंडाइज तक विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में भारत की ये क्षमताएं दिखाई देती हैं।

इस हॉलिडे सीजन में ये क्षमताएं हमें ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, बेहतर कीमत और व्यापक विकल्प उपलब्ध कराने में मदद कर रही हैं।

हॉलिडे गिफ्टिंग के लिए नए विकल्प दे रहे हैं भारतीय ब्रांड्स वॉलमार्ट मार्केटप्लेस (Walmart.com) के माध्यम से बिक्री कर रहे भारतीय ब्रांड्स गिफ्टिंग एवं लाइफस्टाइल की विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंच बना रहे हैं। इनसे खरीदारों को भारत स्थित कंपनियों के उत्पाद पाने का एक नया रास्ता मिला है।

फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर कैटेगरी में अच्छे गिफ्ट तलाश रहे ग्राहकों को नई दिल्ली से संचालित बेलाविटा लक्जरी (BellaVita Luxury) की तरफ से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अच्छे फ्रेगरेंस का विकल्प मिल रहा है।

वहीं बेंगलुरु से संचालित होने वाले ब्रांड्स मैजेस्टिक प्योर (Majestic Pure) एवं बोटैनिक हार्थ (Botanic Hearth) ग्राहकों को एसेंशियल ऑयल, हेयर केयर और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध करा रहे हैं।

इन असॉर्टमेंट में सीजनल सेल्फ केयर और रोजाना की जरूरत के कई विकल्प भी उपलब्ध हैं।

नई दिल्ली से संचालित चाय ब्रांड वाहदम (VAHDAM) अपने ग्राहकों को टी-बैग एवं खुली पत्तियों वाली वैरायटी समेत चाय की बड़ी रेंज उपलब्ध करा रहा है। साथ ही फेस्टिव गिफ्ट सेट और सीजनल असॉर्टमेंट भी उपलब्ध हैं। इस हॉलिडे सीजन में उपहार देने या चाय के नए स्वाद आजमाने वाले ग्राहकों के लिए इसके उत्पाद कई आकर्षक विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं।

जयपुर से संचालित ब्रांड रोजेक ज्वेल्स (Rosec Jewels) ग्राहकों को प्रयोगशाला में तैयार किए गए हीरों से बनी वेडिंग एवं एंगेजमेंट रिंग्स, ब्राइडल सेट और गिफ्ट सेट खरीदने का मौका दे रहा है।

आगरा का ब्रांड ले-काला (LeCalla) ग्राहकों को 925 स्टर्लिंग सिल्वर ईयरिंग्स खरीदने का मौका दे रहा है। इससे वॉलमार्ट डॉट कॉम पर उपलब्ध आभूषणों की रेंज को विस्तार देने में मदद मिली है।

नई दिल्ली का ब्रांड सॉलिटेयर ज्वेल्स (Solitare Jewels) ग्राहकों को डायमंड वेडिंग रिंग्स के कई विकल्प उपलब्ध करा रहा है, जिससे वे अपनी पसंद के अनुसार सोच-समझकर गिफ्ट सेट तैयार कर सकते हैं।

वहीं, उदयपुर का एक्सेसरीज ब्रांड कोमल्स पैशन लेदर (Komals Passion Leather) क्रॉसबॉडी बैग, लैपटॉप बैग, मैसेंजर बैग और डफल बैग की बड़ी रेंज में स्टाइल एवं यूटिलिटी को ध्यान में रखते हुए गिफ्ट ऑप्शन दे रहा है।

ये भारतीय ब्रांड्स उन कैटेगरी की रेंज प्रदर्शित कर रहे हैं, जिनमें प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराते हुए सेलर्स वॉलमार्ट डॉट कॉम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं।

वॉलमार्ट मार्केटप्लेस के इंडिया हेड, क्रॉस बॉर्डर ट्रेड, अशिन मैथ्यू ने कहा, ‘भारतीय सेलर्स के पास ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप कदम उठाने की क्षमता, उत्पादों की विविधता और उत्कृष्ट शिल्प क्षमता है।

वॉलमार्ट मार्केटप्लेस उन्हें अपने ब्रांड्स एवं अपनी विशेषज्ञता को बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के समक्ष पेश करने में सक्षम बनाता है।

हॉलिडे सीजन के दौरान इस पहुंच से उन्हें गिफ्टिंग एवं लाइफस्टाइल की बड़ी रेंज के साथ ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलती है।’

फेस्टिव होम एवं सेलिब्रेशन में मदद कर रहे भारतीय मैन्युफैक्चरर्स दीपावली, थैंक्स गिविंग और क्रिसमस का त्योहारी सीजन अपने लिविंग स्पेस को रिफ्रेश करने का भी मौका देता है, फिर बात चाहे मेहमानों का स्वागत करने की हो या त्योहार का जश्न मनाने की। भारतीय मैन्युफैक्चरर्स वॉलमार्ट एवं सैम्स क्लब में प्राइवेट लेबल प्रोग्राम और अपनी पुरानी सोर्सिंग रिलेशनशिप के माध्यम से वॉलमार्ट के असॉर्टमेंट में योगदान दे रहे हैं।

मुरादाबाद का हैंडीक्राफ्ट सप्लायर श्री कृष्णा इंपेक्स (Shree Krishna Impex) डेकोरेटिव मेटलवेयर और होम डेकोर प्रोडक्ट्स बेचता है। इनमें वॉलमार्ट के सीजनल असॉर्टमेंट के लिए तैयार किए गए प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

इनके उत्पाद होम एवं हैंडीक्राफ्ट्स सेक्टर में भारत के कौशल और विनिर्माण विशेषज्ञता को प्रदर्शित करने वाले हैं। साथ ही ये प्रोडक्ट्स अमेरिकी ग्राहकों की समकालीन जरूरतों के लिए इस सेक्टर की प्रासंगिकता को भी दिखाते हैं।

भारत के होम टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स भी वॉलमार्ट के असॉर्टमेंट का हिस्सा हैं।

गुजरात की वेल्सपन (Welspun), मध्य प्रदेश के बुधनी की ट्राइडेंट (Trident) और महाराष्ट्र के कोल्हापुर की इंडो काउंट (Indo Count) जैसी कंपनियां वॉलमार्ट, सैम्स क्लब और वॉलमार्ट डॉट कॉम के लिए प्राइवेट लेबल प्रोग्राम के माध्यम से बेडशीट और तौलियों समेत विभिन्न उत्पादों की आपूर्ति करती हैं।

इन प्रोडक्ट्स के माध्यम से टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग के मामले में भारत की विशेषज्ञता उन श्रेणियों में भी निखरकर सामने आई है, जो घर की रोजाना की जरूरतों और हॉलिडे सीजन की मांग को पूरा करती हैं।

वॉलमार्ट मार्केटप्लेस पर जुड़े सेलर्स में मुंबई का कासा प्लेटिनो (Casa Platino), इरोड का थ्रेड स्प्रेड (Thread Spread), नोएडा का एडॉर्नटेक्स एक्सपोर्ट (Adorntex Export) और करूर का यूनीक इंपेक्स (Unique Impexs) ब्रांड शामिल हैं।

ये सेलर्स बेडशीट, बाथ टॉवेल, तकिए, टेबल लिनेन और किचन टेक्सटाइल्स जैसे होम प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराते हैं। ये व्यावहारिक एवं विविधतापूर्ण प्रोडक्ट्स त्योहारी सीजन के दौरान किसी के घर जाते समय एक अच्छे उपहार के रूप में भी काम आते हैं।

त्योहारी मौसम परिवारों और समुदायों को एक साथ आने का अवसर देता है। ऐसे में परफ्यूम और आभूषणों से लेकर घरेलू जरूरतों के सामान, सजावटी उत्पादों और खाद्य पदार्थों तक, भारतीय कंपनियों के उत्पाद ग्राहकों को त्योहार मनाने और अपने प्रियजनों को उपहार देने के कई विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं।