मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 25 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

भारत में पहली बार ड्यूल-कंसोल तकनीक से बीटिंग-हार्ट रोबोटिक बाईपास सर्जरी संपन्न

उदयपुर: भारत ने रोबोटिक हृदय सर्जरी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि हासिल की है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्वदेशी

WAf𝕏TGin✉🖨
भारत में पहली बार ड्यूल-कंसोल तकनीक से बीटिंग-हार्ट रोबोटिक बाईपास सर्जरी संपन्न

उदयपुर : भारत ने रोबोटिक हृदय सर्जरी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि हासिल की है।

गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्वदेशी एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम की मदद से दुनिया की पहली ड्यूल-कंसोल, पांच रोबोटिक आर्म वाली बीटिंग-हार्ट टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।

इस प्रक्रिया के दौरान मरीज का दिल लगातार धड़कता रहा और सर्जरी के लिए हार्ट-लंग मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया।

यह ऐतिहासिक सर्जरी मेदांता, गुरुग्राम के रोबोटिक एवं मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जन डॉ. नितिन कुमार राजपूत और मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर के चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. ललित मलिक ने संयुक्त रूप से की।

इस पूरी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले डॉ. सुधीर पी. श्रीवास्तव, संस्थापक, चेयरमैन एवं सीईओ, एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल ने किया।

डॉ. नरेश त्रेहन, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, मेदांता ने कहा कि यह उपलब्धि नवाचार, सर्जिकल उत्कृष्टता और आधुनिक तकनीक के माध्यम से हृदय रोगों के उपचार को आगे बढ़ाने की मेदांता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इतनी जटिल बीटिंग-हार्ट टीईसीएबी सर्जरी का सफलतापूर्वक संपन्न होना इस बात का प्रमाण है कि रोबोटिक सर्जरी किस तरह मरीजों के लिए उन्नत हृदय उपचार को कम इनवेसिव बनाने में मदद कर सकती है।

यह हमारी पूरी मेडिकल टीम के लिए गर्व का क्षण है और भारत में हृदय सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. सुधीर पी. श्रीवास्तव, संस्थापक, चेयरमैन एवं सीईओ, एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल, इंक. ने कहा कि 'मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड' के हमारे विजन के अनुरूप यह ऐतिहासिक सर्जरी एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम की उन्नत क्षमताओं को प्रदर्शित करती है।

बीटिंग-हार्ट टीईसीएबी जैसी जटिल प्रक्रिया में ड्यूल-कंसोल कंट्रोल और पांच रोबोटिक आर्म का सफल इस्तेमाल भारतीय सर्जिकल रोबोटिक्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हमारा उद्देश्य विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। यह उपलब्धि हमें उस लक्ष्य के और करीब ले जाती है।

यह उपलब्धि उन्नत मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं को भी दर्शाती है। एसएस इनोवेशन द्वारा भारत में विकसित एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम 'मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड' की सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

इस तकनीक के जरिए जटिल हृदय प्रक्रियाओं को अंजाम देना न केवल स्वदेशी नवाचार की क्षमता को प्रदर्शित करता है, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भारतीय मेडिकल टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता है।