उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की ऑफिशियल चैप्टर मीटिंग आज 25 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
सीपीएस स्कूल, भूपालपुरा, उदयपुर में दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होने वाली इस मीटिंग में एजुकेशन इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमी, बिजनेस ओनर्स और प्रोफेशनल्स भाग लेंगे।
बैठक के समापन पर सभी सदस्यों के लिए हाई टी का आयोजन भी किया जाएगा।बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनके बीच मजबूत व्यावसायिक संबंध स्थापित करना है।
बीसीआई की चैप्टर मीटिंग्स के माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के व्यवसायों को समझने, नए बिजनेस कनेक्शंस बनाने और आपसी सहयोग से व्यापार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में कार्य करते हैं।बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बड़ाला ने बताया कि इस आधिकारिक बैठक में चैप्टर की वर्तमान गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं, सदस्यता विस्तार और बिजनेस नेटवर्किंग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
साथ ही सदस्यों को अपने व्यावसायिक कार्यों और सेवाओं को प्रस्तुत करने तथा नए बिजनेस रेफरल्स प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि इस बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न व्यावसायिक श्रेणियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
इसमें स्कूल संचालक, कोचिंग संस्थान, स्टेशनरी व्यवसायी, स्कूल यूनिफॉर्म एवं फर्नीचर विक्रेता, एजुकेशनल इक्विपमेंट्स, बुक्स, स्कूल सप्लाइज, कंप्यूटर एजुकेशन सहित शिक्षा से जुड़े अन्य व्यवसायों के संचालक शामिल होंगे।
इसका प्रमुख उद्देश्य एजुकेशन इंडस्ट्री के विभिन्न व्यवसायों को एक मंच पर लाकर उनके बीच नए व्यावसायिक अवसरों और साझेदारी की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।बीसीआई एजुकेशन की सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र की अलग-अलग व्यावसायिक श्रेणियों के लोगों की सहभागिता से यह बैठक नेटवर्किंग के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी।
इससे प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय की पहचान बढ़ाने, नए संपर्क स्थापित करने और व्यापार विस्तार के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।वहीं, बीसीआई एजुकेशन के ट्रेजरर प्रियेश जैन ने बताया कि बैठक में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, चैप्टर की नियमित गतिविधियों और आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।बीसीआई एजुकेशन की ओर से सभी चैप्टर सदस्यों के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र से जुड़े बिजनेस ओनर्स, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स से इस आधिकारिक बैठक में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।
