मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

बांसवाड़ा में ऐतिहासिक पहल, मशहूर भजन गायक सम्मानित

गायत्री मण्डल द्वारा 10 गायक कलाकारों को भजन शिरोमणि एवं भजन सम्राट अलंकरण

मुख्य बिंदु
  • बाँसवाड़ा | गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में मशहूर भजन गायकों को भजन शिरोमणि एवं भजन गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।
  • इन भजन गायकों ने कई दशकों में हुए सैकड़ों धार्मिक आयोजनों व भजन मण्डलियों में अपने कोकिल कण्ठ से भजन गायकी का अपूर्व रिकार्ड कायम कर विशिष्ट पहचान बनाई है।
  • बांसवाड़ा के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला आयोजन रहा जिसमें भजन गायकी के 10 सिद्ध हस्ताक्षरों को अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया।
  • समारोह में प्राचीनतम सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्री महंत हरिओमदास जी महाराज ने गायत्री मण्डल की ओर से वयोवृद्ध भजन गायक कृष्णचन्द्र भट्ट, हरबंसलाल दवे, गजेन्द्र पण्ड्या, पं.
  • महेन्द्र जोशी व फागोत्सव मण्डल के सचिव ’किंकर’ कपिल जोशी को भजन शिरोमणि अलंकरण प्रदान किया।
WAf𝕏TGin✉🖨

बाँसवाड़ा | गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में मशहूर भजन गायकों को भजन शिरोमणि एवं भजन गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। इन भजन गायकों ने कई दशकों में हुए सैकड़ों धार्मिक आयोजनों व भजन मण्डलियों में अपने कोकिल कण्ठ से भजन गायकी का अपूर्व रिकार्ड कायम कर विशिष्ट पहचान बनाई है।

बांसवाड़ा के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला आयोजन रहा जिसमें भजन गायकी के 10 सिद्ध हस्ताक्षरों को अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

समारोह में प्राचीनतम सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्री महंत हरिओमदास जी महाराज ने गायत्री मण्डल की ओर से वयोवृद्ध भजन गायक कृष्णचन्द्र भट्ट, हरबंसलाल दवे, गजेन्द्र पण्ड्या, पं. महेन्द्र जोशी व फागोत्सव मण्डल के सचिव ’किंकर’ कपिल जोशी को भजन शिरोमणि अलंकरण प्रदान किया।

इनके साथ ही भजन गायन के क्षेत्र में नाम कमाने वाली प्रतिभाओं फागोत्सव मण्डल के अध्यक्ष विनोद जोशी, माधव जोशी, नन्दकिशोर वैष्णव, चन्द्रकान्त कंसारा एवं विष्णु कंसारा को भजन गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।

गायत्री मण्डल की ओर से शैलेन्द्र भट्ट, अनिमेष पुरोहित, अनन्त जोशी, कमलकान्त भट्ट, चन्द्रेश व्यास, सुशील त्रिवेदी, विनोद चौबीसा, मधुसूदन व्यास, रमेश आर. भट्ट, मनोज नरहरि भट्ट,ने सभी सम्मानित भजन गायन कलाकारों को पुष्पहार एवं उपरणा पहनाया। महामडलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज ने अलंकरण सम्मान पत्र प्रदान किया।

मीन संक्रान्ति उत्सव अनुष्ठान व महाआरती

इससे पूर्व मीन संक्रान्ति उत्सव अनुष्ठान की समाप्ति पर लालीवाव पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदास जी महाराज ने आरती एवं पुष्पान्जलि विधान किया। महाआरती में ईश्वरदास वैष्णव, शैलेन्द्र भट्ट, एड्वोकेट यशपाल गुप्ता, नीना गुप्ता, डॉ. नवीन उपाध्याय, डॉ. मनीषा उपाध्याय, विनोद चौबीसा, रीना चौबीसा, पं. राकेश शुक्ला, मनोहर सिंह, नन्दकिशोर वैष्णव, राजेन्द्र जोशी आदि साधकों एवं साधिकाओं ने हिस्सा लिया।

महामण्डलेश्वर का स्वागत

इससे पूर्व आश्रम पहुंचने पर महामण्डलेश्वर का पुष्पहारों से स्वागत तथा शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। श्रीमहंत ने हनुमान श्रीविग्रह के दर्शन किए और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।