मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कार्यालय, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग में ध्वजारोहण करते हुये जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण

WAf𝕏TGin✉🖨
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कार्यालय, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग में ध्वजारोहण करते हुये जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग बडगांव एवं गिर्वा कार्यालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा कार्यालय परिसर में श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्य किए।इसके पश्चात अतिरिक्त मुख्य अभियंता अतुल जैन एवं अधीक्षण अभियंता अनिल सनाढ्य द्वारा कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधरोपण किया गया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढाना है। कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।