मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम नया अचला में मेगा ड्राईव का शुभारंभ

जैसलमेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की विभिन्न

WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम नया अचला में मेगा ड्राईव का शुभारंभ

         जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम नया अचला में मेगा ड्राईव का शुभारंभ किया गया।

      सचिव ललित पुरोहित ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है।

     उन्होने बताया कि मेगा ड्राईव के अन्तर्गत पैरालीगल वॉलेन्टियर द्वारा घर-घर संपर्क कर पात्र लाभार्थियांें की पहचान की जायेगी तथा उनकी समस्याओं एंव आवश्यकताओं के संबंध में आवश्यक विधिक सहायता एवं फोलो-अप किया जायेगा। साथ ही ग्राम में विधिक सहायता क्लिनिक की स्थापना की गई जहां पर निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराई जायेगी।

    अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच, स्थानीय प्रबुद्ध ग्रामवासी एवं अन्य लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों तक विधिक सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचायी जायेगी। स्थानीय आवश्यकताओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं के आधार पर संबंधित नालसा योजनााओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहंुचाने के लिये आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

      जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अभियान की नियमित मॉनेटरिंग की जायेगी तथा मेगा ड्राईव के अंतर्गत किये गये कार्याें का समुचित दस्तावेजीकरण एवं प्रगति रिपोर्ट माननीय रालसा को प्रेषित की जायेगी। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तालुका विधिक सेवा समिति, पोकरण से संपर्क कर सकते हैं।

     शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें पौधारोपण के लिये प्रोत्साहित किया एवं सचिव ने शिविर के समापन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।