मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सिकल सेल मरीजों की मदद को आगे आया इनर व्हील दीवास, दवाइयों से लेकर चिकित्सा उपकरण तक किए उपलब्ध

उदयपुर। महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के सिकल सेल विभाग में उपचाररत मरीजों की सहायता के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास की ओर से सेवा प्रकल्प

WAf𝕏TGin✉🖨
सिकल सेल मरीजों की मदद को आगे आया इनर व्हील दीवास, दवाइयों से लेकर चिकित्सा उपकरण तक किए उपलब्ध

उदयपुर। महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के सिकल सेल विभाग में उपचाररत मरीजों की सहायता के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास की ओर से सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि सिकल सेल से पीड़ित मरीजों को बीमारी के दौरान गंभीर दर्द और अनेक शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी उपचार संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से आवश्यक दवाइयां और स्पाइरोमीटर उपलब्ध करवाए गए।

मरीजों को फल एवं बिस्किट भी वितरित किए गए।सिकल सेल विभाग के नर्सिंग इंचार्ज ललित किशोर पारगी ने बताया कि वे स्वयं भी इस बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं, इसलिए मरीजों की पीड़ा और उनकी चुनौतियों को करीब से समझते हैं।

मरीजों के लिए दवाइयों की आवश्यकता की जानकारी दर्शी व्यास ने क्लब को दी थी। इसके बाद क्लब ने पहल करते हुए आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की।सेवा प्रकल्प में क्लब उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली, प्रीति श्रीमाली, हमीदा बानो सहित अन्य सदस्याओं ने सहभागिता निभाई।

हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ भावना जैन, फिजियोथेरेपिस्ट रेखा डामोर, रेखा यादव, उर्मिला सहित अन्य स्टाफ ने भी सहयोग किया।क्लब सदस्यों ने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर नियमित उपचार और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

साथ ही भविष्य में भी जरूरत के अनुसार दवाइयां एवं चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।