उदयपुर । राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में बुधवार, दिनांक 23 सितंबर 2026 को स्नातकोत्तर परिषद, वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा छात्राओं के लिए महाविद्यालय में स्थित राशि वाटिका के पौधों के महत्व पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न राशियों से संबंधित पौधों, उनके धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व तथा जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करना था ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम ने दैनिक जीवन में पौधों के महत्व को बताते हुए राशि वाटिका के पौधों का भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में उपयोगिता पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में वनस्पति शास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रो. सविता चाहर ने बताया की राशि वाटिका वर्ष 2014 से राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में स्थापित की गई है ।
इस राशि वाटिका में 12 राशियों से संबंधित पौधे लगाए गए हैं । स्नातकोत्तर परिषद प्रभारी प्रो. किरण टाक ने छात्राओं को पौधों के विभिन्न वानस्पतिक लक्षणों को समझाते हुए पौधों के संरक्षण का महत्व समझाया ।
डॉ. वर्तिका जैन तथा डॉ. प्रियंका कंसारा द्वारा छात्राओं को पौधारोपण के महत्व, औषधीय गुणों वाले पौधों तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया ।
इस जागरूकता कार्यक्रम में वनस्पति शास्त्र विभाग के प्रो. अनामिका सिंघवी, प्रो. गीता स्वामी, प्रो. जितेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. अमीश देव सिंह, डॉ. प्रवीण टाक, प्रियंका टेलर भी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर सभी छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया ।
