मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती आयोजित

उदयपुर। डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, उदयपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

WAf𝕏TGin✉🖨
डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती आयोजित

उदयपुर। डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, उदयपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं, वहीं शास्त्रीजी की सादगी, त्याग एवं “जय जवान, जय किसान” का संदेश देश सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया।

अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।