उदयपुर। पंचायत समिति कोटड़ा के बांखेल (मांडवा) क्षेत्र में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री श्री खराड़ी ने निर्माणाधीन जनजाति छात्रावास में मिलने वाली विभिन्न आधुनिक सुविधाओं और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजाति क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर और अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और बालकों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इन कामों की मिली सौगातग्राम पंचायत मांडवा में जनजाति बालक छात्रावास का निर्माण (लागतरू 2.36 करोड़ रुपये), बांखेल (मांडवा) राउप्रावि में कमरा मरम्मत कार्य और खेल मैदान निर्माण मय बाउण्ड्री वॉ, राउप्रावि आजंनी (ग्रा.पं. कोदरमल) में कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य (10 लाख रुपये), ग्रा.पं. कोदरमल में पनघट निर्माण कार्य (2.5 लाख रुपये) और अन्य सड़क व रपट निर्माण कार्य, ग्रा.पं. झेड में मेन रोड से डमरोला तक सड़क निर्माण (5 लाख रुपये, ग्रा.पं. कुकावास में थावरा के घर से एकल माता तक सीसी रोड (10 लाख रुपये), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खापा का विकास, एवं अन्य सड़क व दीवार निर्माण कार्य (20 लाख रुपये, मांडवा में मेन रोड से डेगरी फला स्कूल तक बांखेल (10 लाख रुपये), टिल्लरवा में सामुदायिक भवन निर्माण (25 लाख रुपये) तथा अन्य कई सड़क, रपट एवं सीसी रोड निर्माण कार्य की सौगात मिली।
