मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में गरिमामय

WAf𝕏TGin🖨
लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुई।

संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी के दौरान अगस्त माह की काव्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. राजगोपालराज, द्वितीय स्थान बंशीलाल लोहार तथा तृतीय स्थान सुभाष अग्रवाल ने प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बताया कि गोष्ठी में पं. मनमोहन मधुकर, संजय गुप्ता देवेश, परवाना अजमेरी, रजनीकांत मनावत, सुदेश चौधरी, सुभाष चंद्र अग्रवाल साकी, बंसीलाल लोहार, प्रकाश तातेड, पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’, डॉ. इस्हाक फुरकत, श्याम मठपाल, मधु सहगल, कुलबीर नेपत्थ, डॉ. पुष्पा कलाल, अरुण चौबीसा, डॉ. शीतल श्रीमाली, अशोक जैन मंथन, शकील अलाउद्दीन, गुलजार चित्तौड़गढी, एडवोकेट रियाज एहमद कंधारी, डॉ. रेनू सिरोया, खुर्शीद शेख खुर्शीद, विनोद उपाध्याय, साबिरा रानी, श्रेणीदान चारण, कुमार हरीश अमित, ईश्वर जैन कौस्तुभ, शाहिद हुसैन शैदा, अजीत सिंह खिंची एवं अन्य साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. शीतल श्रीमाली द्वारा किया गया।

गोष्ठी के अंत में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने साहित्यिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने तथा साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार करने का संकल्प लिया।