मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई - वाॅश नष्ट, अवैध मदिरा जब्त

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी

WAf𝕏TGin🖨
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई - वाॅश नष्ट, अवैध मदिरा जब्त

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए।

जिलों में अवैध मदिरा कार्रवाईआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

जयपुर शहर दक्षिण आबकारी टीम ने आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर टेªन से आईएमएफएल, बीआईओ एवं पव्वे सहित कुल 47 बोतल अवैध मदिरा फोर सेल इन हरियाणा जब्त करते हुए अभियुक्त आदित्य गुप्ता निवासी गांधीनगर गुजरात को गिरफ्तार किया।

बांसवाड़ा में ईपीएफ टीम ने दबिश की कार्रवाई करते हुए 2 हजार लीटर उत्तेजित वाॅश सहित 3 भट्टियां नष्ट की। मौके से 55 बोतल अवैध महुवा शराब भी जब्त की गई।

बूंदी जिले के आबकारी थाना क्षेत्र नैनवा, हिंडौली की कंजर बस्ती शंकरपुरा मंे संयुक्त दबिश कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश सहित एक मदिरा भट्टी नष्ट करते हुए 10 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई।

इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।