उदयपुर | पिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर साइंसेज, वीआईएमएस, वीआईएफटी एवं वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में “वित्तीय साक्षरता, साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता” विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन साई तिरुपति विश्वविद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम में सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) की विशेषज्ञ वक्ता श्रीमती रिजवाना ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।
इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, संघ चेयरपर्सन, ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. गीतांजलि शर्मा, प्रोफेसर, वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग तथा देवर्षि मेहता, प्राचार्य, पिम्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर साइंसेज सहित संस्थान के फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर एक सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल समाज के निर्माण में योगदान देना रहा।
