मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जणवा को डॉक्टरेट की उपाधि मिली, बहुत जल्द रिसर्च पर होगी किताब प्रिंट

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने जलोदा जागीर निवासी नरेश जणवा को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ साइंस, उदयपुर

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने जलोदा जागीर निवासी नरेश जणवा को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।

WAf𝕏TGin✉🖨
जणवा को डॉक्टरेट की उपाधि मिली, बहुत जल्द रिसर्च पर होगी किताब प्रिंट

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने जलोदा जागीर निवासी नरेश जणवा को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ साइंस, उदयपुर में कंप्यूटर साइंस के शोधार्थी नरेश जणवा ने न्यूरल प्रोस्थेटिक्स के लिए एप्लीकेशन स्पेसिफिक इंस्ट्रक्शन सेट प्रोसेसर की एक कुशल बनावट विषय पर डॉ. एमके जैन, प्रोफेसर कम्प्यूटर साइंस विभाग के निर्देशन में शोध कार्य पूरा किया।

दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली से सीएसई के एचओडी, एक्सटर्नल एग्जामिनर मनोज कुमार गुप्ता के सान्निध्य में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से मौखिक परीक्षा पास की।

यूजीसी नेट पास रिसर्च स्कॉलर नरेश जणवा और विज्ञान महाविद्यालय के डीन प्रो. मनोज कुमार जैन ने गत वर्ष ही हाई स्पीड न्यूरल सिग्नल डिकोडिंग और मेडिकल डिवाइस एक्सेलेरेशन के लिए एप्लीकेशन स्पेसिफिक इंस्ट्रक्शन सेट प्रोसेसर को लेकर पेटेंट भी अपने नाम दर्ज करवाया था।जणवा ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर से बीटेक करने करने के बाद एमटेक के साथ ही 10 साल कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में अध्यापन करवाया।

पिछले 8 साल से संभाग स्तर पर पत्रकारिता कर रहे हैं। बहुत ही जल्द किए गए शोध कार्य पर बुक प्रिंट होकर बाजार में उपलब्ध होगी।

समाजसेवक के रूप में जणवा 2018 से सनातन जनवाणी वार्षिक कैलेंडर अखिल भारतीय स्तर पर निशुल्क वितरित कर रहे हैं। जणवा समाज में वे पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एमटेक करने के बाद पीएचडी की है।

डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से जणवा के परिजनों, यूनिवर्सिटी स्टाफ, शोधार्थियों, मित्रों और समाज बंधुओं ने खुशी व्यक्त करने के साथ ही हार्दिक शुभकामनाएं दी।