मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्व राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को किया संबोधित

मुख्य बिंदु
  • सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्व राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को राजस्थान इण्टरनेशनल सेण्टर झालना जयपुर में आयोजित हुआ।
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़ी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका, साथिनों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को महत्वपूर्ण सौगाते प्रदान की।
  • राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल लाईव प्रसारण जैसलमेर के उत्कृष जैन भवन में किया गया।
  • मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिनों के सम्मान में यूनिफार्म के लिए कुल 13.
  • टी के माध्यम से हस्तांतरित की।
  • साथ ही आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को सीबीई एवं डेटा प्लान के लिए 16.
WAf𝕏TGin✉🖨
सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्व राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में

        जैसलमेर । सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्व राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को राजस्थान इण्टरनेशनल सेण्टर झालना जयपुर में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़ी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका, साथिनों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को महत्वपूर्ण सौगाते प्रदान की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल लाईव प्रसारण जैसलमेर के उत्कृष जैन भवन में किया गया।

        मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिनों के सम्मान में यूनिफार्म के लिए कुल 13.41 करोड की राशि डी.बी.टी के माध्यम से हस्तांतरित की। साथ ही आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को सीबीई एवं डेटा प्लान के लिए 16.17 करोड रूपये की राशि भी हस्तान्तरित की गई।

      उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 40 हजार 538 लाभार्थियों को 23.43 करोड रूपये, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के अंर्तगत 20 हजार 670 लाभार्थियों को 6.13 करोड रूपये तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के 50 हजार लाभार्थियों को 14.75 करोड रूपये की राशि डी.बी.टी के माध्यम से हस्तातंरित की। उन्होेंने रक्षाबंधन त्यौहार पर 1100-1100 रूपयें की उपहार की राशि साथिनों के खातों में डी.बी.टी के माध्यम से हस्तांतरण कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

         जैसलमेर में शानदार हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

        जिला स्तरीय समारोह में जैसलमेर विधायक श्री छोटूसिंह भाटी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने मातृशक्ति को हरियाली तीज एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं, माताओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण से ही मजबूत एवं समृद्व राजस्थान का संम्भव है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

       कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, तहसीलदार राजेन्द्र करण, सहायक निदेशक महिला एवं बाल विकास चन्द्रवीर सिंह भाटी, समाजसेवी कंवरराज सिंह चौहान, अरूण पुरोहित, श्रीमती मनोरमा वैष्णव सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, जिले की आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहयोगिनी एवं साथिन उपस्थित रही। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाईव प्रसारण को संम्भागियों ने उत्साह के साथ देखा।