मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जेएसजी अनंता की ओर से भव्य 'रमो डांडिया गरबा' और तपस्वी सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व पर जेएसजी अनंता के तत्वावधान में सेलिब्रेशन गार्डन में 'रमो डांडिया गरबा' का भव्य आयोजन किया

WAf𝕏TGin✉🖨
जेएसजी अनंता की ओर से भव्य 'रमो डांडिया गरबा' और तपस्वी सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व पर जेएसजी अनंता के तत्वावधान में सेलिब्रेशन गार्डन में 'रमो डांडिया गरबा' का भव्य आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में जेएसजी परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गरबा की पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे सदस्यों ने पूरे परिवार के साथ पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना की और डांडिया-गरबा खेला।

दो दिवसीय इस आयोजन के अंतिम दिन एक विशेष और प्रेरणादायी क्षण आया, जब जैन धर्म के पर्युषण और दशलक्षण पर्व के दौरान कठोर तपस्या करने वाले 15 तपस्वी सदस्यों का भव्य बहुमान किया गया।

मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मंडोत एवं इलेक्ट चेयरमैन पारस ढेलावत के आतिथ्य में तपस्वियों का सम्मान किया गया। इस दौरान विशेष तपस्या करने वाले मे चंद्रप्रभा मोदी के द्वारा किए गए 'शरणोशरण तप' का बहुमान एवं आनंद चोरडिया द्वारा किए गए 15 उपवास, 16 संयमित द्रव्य एकासन तथा सतत 31 दिवसीय तपस्या का विशेष बहुमान सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।

इस गरिमामयी आयोजन में कुल 15 तपस्वी सदस्यों को सम्मानित कर उनकी साधना की अनुमोदना की गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।